{"_id":"5f4e8faf8ebc3e5331717006","slug":"the-team-stopped-to-take-a-corona-sample-in-the-village-fatehabad-news-rtk57155656","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव नकटा में कोरोना सैंपल लेने गई टीम को ग्रामीणों ने गांव में नहीं दिया घुसने, सामान को लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव नकटा में कोरोना सैंपल लेने गई टीम को ग्रामीणों ने गांव में नहीं दिया घुसने, सामान को लगाई आग
विज्ञापन
गांव नकटा में कोरोना संक्रमित मिले पूर्व सरपंच की एक दिन पहले हुई मौत के बाद परिजनों के सैंपल लेने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम को ग्रामीणों ने गांव में घुसने नहीं दिया। टीम का ग्रामीणों ने रास्ता रोक लिया और सामान छीनकर आग लगा दी। मामले में एसएमओ रतिया ने हांसपुर चौकी पुलिस को लिखित शिकायत दी है। इसके अलावा एसएमओ ने जलाए सामान की फोटो भी पुलिस को सौंपी है।
मामले के मुताबिक हांसपुर चौकी पुलिस को दी शिकायत में रतिया चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ.भरत सहारण ने बताया कि मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नकटा में सैंपलिंग और स्क्रीनिंग के लिए गई थी। यहां पर सोमवार को कोरोना संक्रमित सर्वजीत सिंह की मौत हो गई थी। इसके चलते परिजनों के सैंपल लेने के लिए टीम पुलिस के साथ गांव में पहुंची। वहां पहुंचने पर कुछ ग्रामीण हाथों डंडे, कस्सी और लोहे की राड लेकर आ गए और रास्ता रोक लिया। उक्त लोगों ने टीम को गांव में घुसने नहीं दिया। इसके बाद टीम से सामान छीनकर आग लगा दी। मालूम हो कि गांव नकटा के पूर्व सरपंच सर्वजीत सिंह कई दिन पहले सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। घायल का हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। यहां पर रिपोर्ट कोरोना संक्रमित पाई गई थी। सोमवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई थी। नगर पालिका रतिया की टीम ने दाह संस्कार किया था।
नागपुर सीएचसी इंचार्ज की अगुवाई में टीम गांव नकटा में कोरोना सैंपल लेने गई थी। इस दौरान टीम को ग्रामीणों ने गांव में घुसने नहीं दिया। इसके अलावा टीम की पीपीई किट को ग्रामीणों ने आग लगा दी और धमकी भी दी है। इस संबंध में सदर थाना फतेहाबाद को शिकायत दी गई है। - डॉ. भरत सहारण, एसएमओ।
विज्ञापन
मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शिकायत आई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो सामने आएगा कार्रवाई की जाएगी। - सुखदेव सिंह, सदर थाना प्रभारी।