{"_id":"67e19842b812f7bbc0047b69","slug":"the-supplier-was-running-a-network-of-heroin-from-usa-nephew-arrested-from-punjab-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-131245-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: यूएसए में बैठकर हेरोइन का नेटवर्क चला रहा सप्लायर, पंजाब से भतीजा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: यूएसए में बैठकर हेरोइन का नेटवर्क चला रहा सप्लायर, पंजाब से भतीजा गिरफ्तार
Mon, 24 Mar 2025 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 24 Mar 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफत में आरोपी जगसीर का साथी गुरप्रीत सिंह।
यूएसए में बैठकर हेरोइन का नेटवर्क चला रहा सप्लायर, पंजाब से भतीजा गिरफ्तार
- टोहाना में 4 किलो 5 ग्राम हेरोइन मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार
- मामले में साढू पहले हो चुका गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद/टोहाना। टोहाना में 4 किलो 5 ग्राम पकड़ी गई हेरोइन मामले में जांच के बाद आगे से आगे कड़ी जुड़ती जा रही हैं। इसमें खुलासा हुआ है कि सप्लायर यूएसए में बैठकर हेरोइन तस्करी का नेटवर्क नेटवर्क चला रहे हैं।
सीआईए पुलिस ने मामले में शामिल तस्करी के तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवक की पहचान कैथल जिले के शादीपुर गांव निवासी गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने इसे पंजाब के समाना से पकड़ा है। बताया जा रहा है कि गुरप्रीत सिंह का चाचा यूएसए में रहता है। जो कि बाहर से हेरोइन मंगवाकर पंजाब में भेजता था। यहां पर उसका भतीजा गुरप्रीत सिंह कमीशन पर तस्करों को रखकर सप्लाई करवा रहा था।
-
पहले पकड़ा जा चुका है साढू
शहर थाना प्रभारी देवीलाल ने बताया कि पुलिस ने 18 मार्च को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। सीआईए टोहाना पुलिस की टीम ने पीएसआई अशोक कुमार के नेतृत्व में गश्त के दौरान नशा तस्करी करने के आरोपी पंजाब के संगरूर जिले के गांव बखोरा कलां निवासी जगसीर को भारी मात्रा में हेरोइन सहित काबू किया था। पुलिस ने उसके पास से 4 किलो 5 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। आरोपी को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया था। उससे पूछताछ के आधार पर उसके साढू पंजाब निवासी महंगा सिंह को पकड़ा था। दोनों गुरप्रीत से हेरोइन लाकर बेचते थे। इनकी व्हाट्सएप कॉल पर डीलिंग होती थी।
विज्ञापन
-
अफगानिस्तान से सप्लाई की आशंका
पुलिस पहले से ही नेटवर्क के अंतरराष्ट्रीय स्तर के होने की आशंका जता रही है। पुलिस ने 18 मार्च को जगसीर उर्फ जग्गा से हेरोइन के जो आठ पैकेट बरामद किए थे उन पर अरबी भाषा में शब्बा खेर लिखा था। इसके अलावा नीले और हरे रंग की मोहर से 999 व 9999 नंबर लिखे हुए थे। बताया जा रहा है कि अफगानिस्तान से सप्लाई पाकिस्तान आई और इसके बाद पंजाब में ड्रोन के माध्यम से पहुंचाई गई थी।