फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The storm left a trail of destruction in the district

Fatehabad News: जिले में अंधड़ छोड़ गया बर्बादी के निशान

Fri, 29 May 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 29 May 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
The storm left a trail of destruction in the district
गांव जांडवाला बागड़ में अंधड़ हुए नुकसान का ड्रोन कैमरा से लिया गया फोटो। स्रोत ग्रामीण
फतेहाबाद। जिले में वीरवार शाम को आंधी, बारिश और ओलावृष्टि होने से जहां लोगों को काफी नुकसान हुआ वहीं दूसरी तरफ तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की तक गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे लोगों को नौतपा की भीषण गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि आंधी से भट्टूकलां खंड के पांच गांवों में सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है। इससे इन गांवों में अभी तक बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। वीरवार रात को भी रुक-रुक कर बारिश होती रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले तीन दिनों तक तेज हवा व बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन


वहीं वीरवार को हुई ओलावृष्टि से भट्टूकलां खंड के गांव जांडवाला बागड़, चूली बागड़ियान, पीलीमंदोरी और खाबड़ा कलां नरमा, कपास, मूंग और सब्जियों की फसलें प्रभावित हुई हैं। किसान कृष्ण, सतबीर, दलीप और दलबीर ने बताया कि फसलें अभी शुरुआती चरण में थीं। तेज हवाओं और ओलों की मार से पौधे जमीन पर बिछ गए हैं। अब इन फसलों की बिजाई फिर से करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------

जांडवाला बागड़ में 50 खंभे-150 पेड़ टूटे

आंधी से गांव जांडवाला बागड़ में बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा है। जिले में 150 से ज्यादा पेड़ टूटे हैं। इसके अलावा 50 के करीब बिजली के खंभे, 7 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। पेड़ों के टूटने से जांडवाला चाहरवाला, ढाबी कलां और कागदाना रोड देर रात तक बंद रहे। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से वन विभाग ने सड़कों से पेड़ हटाकर आवागमन शुरू करवाया।

-------------

खेतों व घरों की छत पर लगे 20 के करीब सोलर सिस्टम उड़े

आंधी से जहां कई जगह टीन शेड उड़ गए वहीं घरों और सरकारी भवनों की चहारदीवारी ढह गई। गांव जांडवाला स्थित गोशाला के शेड और टीन की छतें हवा में उड़कर एक ऊंट पर जा गिरी जिससे उसका पैर कट गया। आंधी से खेतों व घरों की छत पर लगे 20 के करीब सोलर सिस्टम उड़ गए।-------------------



:: बिजली निगम की टीमें शुक्रवार सुबह से ही नुकसान का जायजा लेने और व्यवस्था बहाल करने में जुटी हुई हैं। टूटे हुए खंभों और तारों को बदलने का काम जारी है।


- अशोक कुमार, कार्यकारी अभियंता बिजली निगम, फतेहाबाद।

:: जिले में शुक्रवार से पश्चिमी विक्षोभ के पहाड़ों की तरफ बढ़ने तथा राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की उम्मीद है जिससे 29 मई रात्रि से 1 जून के दौरान प्रदेश में ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाही रहने तथा बीच-बीच में धूल भरी हवाएं चलने व कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की उम्मीद है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट के आसार हैं।

- डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed