फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The SP said - To curb crime, install high-quality CCTV cameras.

Fatehabad News: एसपी बोले-अपराध पर अंकुश लगाने के लिए उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी लगाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
The SP said - To curb crime, install high-quality CCTV cameras.
फतेहाबाद। जिले भर के प्रमुख व्यावसायिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने पुलिस लाइन में सुरक्षा बैठक की। एसपी ने सभी को अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने और अपराध रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि एटीएम पर 24 घंटे सुरक्षा गार्ड तैनात करें और संदिग्ध लेन-देन या फर्जी खातों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन

व्यापारियों, आढ़तियों और ज्वेलर्स को उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगवाने और 24 घंटे सक्रिय रखने और कम से कम 15 दिनों तक रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने का निर्देश दिया गया। स्कूल संचालकों को बसों में जीपीएस सिस्टम, महिला सहायिका, अनुभवी ड्राइवर और सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए कहा गया। मेडिकल स्टोर संचालकों से फर्जी पर्चियों पर दवा न देने और नशीली दवाओं की बिक्री में विशेष सावधानी बरतने का भी निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में आढ़ती एसोसिएशन, मेडिकल एसोसिएशन, बैंक अधिकारी, ज्वेलर्स एसोसिएशन, स्कूल संचालक, शराब व्यवसायी, होटल और ढाबा संचालक शामिल हुए। इस अवसर पर डीएसपी मुख्यालय एवं क्राइम कुलवंत सिंह, यातायात प्रभारी उप निरीक्षक जय सिंह, सुरक्षा प्रभारी उप निरीक्षक सत्यवान, प्रवाचक उप निरीक्षक राहुल कुमार, सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed