फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The SP has sought ground reports from colleges for drug prevention efforts.

Fatehabad News: नशे की रोकथाम के लिए एसपी ने कॉलेजों से मांगी ग्राउंड रिपोर्ट

Thu, 15 Jan 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 15 Jan 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
The SP has sought ground reports from colleges for drug prevention efforts.
फतेहाबाद में नशे की रोकथाम के लिए बैठक करते एसपी व अन्य लोग।
फतेहाबाद। जिले को नशा मुक्त बनाने की दिशा में ठोस और समन्वित प्रयासों को गति देने के उद्देश्य से वीरवार को जिला सचिवालय में एनसीओआरडी के तहत समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन व एडीसी अनुराग ढालिया ने संयुक्त रूप से किया। इस बैठक एसपी ने नशे की रोकथाम के लिए कॉलेजों से ग्राउंड रिपोर्ट मांगी।
विज्ञापन

बैठक में नशे की रोकथाम, अवैध सप्लाई पर नियंत्रण, उपचार, पुनर्वास और जन-जागरूकता को लेकर चर्चा की गई। एसपी ने बैठक में शिक्षा विभाग और महाविद्यालय के प्राचार्यों से रिपोर्ट मांगी कि उन्होंने नशे को लेकर क्या किया है। इस पर कुछ ने कहा कि शपथ दिलवाई है। इस पर एसपी ने कहा कि ग्राउंड स्तर पर क्या किया गया है। ये बताया जाए। स्कूलों में बच्चों को खेल के प्रति जागरूक किया जाए और प्रतियोगिताएं करवाएं। एसपी ने अगली बैठक में सरपंच, केमिस्ट, आरएमपी को भी शामिल करने के निर्देश दिए गए। एसपी ने कहा कि नशे को रोकने के लिए पंचायतों को आगे आना होगा। एसपी ने नशा मुक्ति केंद्र इंचार्ज डॉ.गिरीश से भी रिपोर्ट मागी। एसपी ने कहा कि बेड के अनुसार दाखिल करने से न रोका जाए और हर माह रिपोर्ट दी जाए। रेडक्रास नशा पीड़ितों के उपचार में मदद कर सकते है। समाज कल्याण विभाग भी बैनरों के जरिए लोगों को जागरूक करें।
विज्ञापन

एसपी ने बैठक में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की रणनीति को स्पष्ट करते हुए बताया कि जिले में हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान, नेटवर्क तोड़ने, खुफिया सूचनाओं को मजबूत करने और त्वरित कार्रवाई पर विशेष फोकस किया जा रहा है। नशे की जड़ तक पहुंचने के लिए पुलिस हर स्तर पर सख्त और निरंतर कार्रवाई कर रही है। एसपी ने ड्रग इंस्पेक्टरों को निर्देश दिए कि मेडिकल दुकानों की जांच को और सघन किया जाए तथा अनियमितता मिलने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित हो। बैठक में जिला रेडक्रॉस सोसायटी को भी अधिक से अधिक नशा-पीड़ित युवाओं का उपचार, काउंसलिंग और केयर सपोर्ट से जोड़ने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed