फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The site for paying house tax worked slow on the third day, NDC portal remained closed, 200 files got stuck

Fatehabad News: गृहकर भरने के लिए तीसरे दिन धीमी चली साइट, एनडीसी पोर्टल रहा बंद, 200 फाइलें अटकी

Mon, 24 Mar 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 24 Mar 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
The site for paying house tax worked slow on the third day, NDC portal remained closed, 200 files got stuck
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में गृहकर भरने के लिए लगी भीड़संवाद
फतेहाबाद। नगर परिषद कार्यालय में सोमवार को गृहकर भरने के लिए प्रॉपर्टी मालिकों की भीड़ रही। गृहकर भरने को लेकर शाखा में लोगों की लाइन लगी रही। लेकिन साइट धीमी चलने के कारण लोगों को परेशानी हुई। करीब 30 से 40 मिनट तक लाइन में खड़े रहना पड़ा।
विज्ञापन


वहीं एनडीसी पोर्टल सोमवार को पांचवें दिन भी नहीं चल पाया। इसके चलते करीब 200 फाइलें अटकी पड़ी हैं। एनडीसी पोर्टल पर त्रुटियों को ठीक करवाने के लिए प्रॉपर्टी मालिक आवेदन कर रहे हैं। बीते वीरवार को एनडीसी पोर्टल बंद हो गया था। शुक्रवार को भी नहीं चला और शनिवार और रविवार को छुट्टी के चलते काम नहीं हुआ।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह करीब एक घंटे के लिए पोर्टल चला लेकिन बंद हो गया। बताया जा रहा है कि मरम्मत कार्य के चलते पोर्टल बंद है। एनडीसी पोर्टल पर ही प्रॉपर्टी आईडी संबंधित फाइल आती है। जिसमें त्रुटियों को ठीक करवाने और स्वयं सत्यापित का काम भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

गृहकर भरने के लिए सात दिन बाकी

इस वर्ष नगर परिषद प्रशासन ने गृहकर के बिल देरी से बांटे हैं। अब बिल पहुंचे तो प्रॉपर्टी मालिक जमा करवाने के लिए पहुंचने लगे हैं लेकिन अब साइट पर लोड ज्यादा होने के कारण जमा नहीं करवा पा रहे हैं। बताया जा रहा है कि 30 करोड़ तक गृहकर बकाया है। इस बार नगर निकाय द्वारा गृहकर को लेकर छूट भी नहीं दी गई है।

-

डेढ़ लाख गृहकर ही हुआ है जमा

नगर परिषद अधिकारियों को सोमवार को ढाई से तीन लाख रुपये गृहकर जमा होने की उम्मीद थी। लेकिन साइट धीमी चलने के कारण डेढ़ लाख ही गृहकर जमा हो पाया है। शहर फतेहाबाद में करीब 42 हजार प्रॉपर्टी है।


-

गृहकर को लेकर साइट पर लोड ज्यादा होने के कारण दिक्कत आ रही है। एनडीसी पोर्टल में भी समस्या है। उच्च अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाया गया है। उम्मीद है समाधान जल्द होगा।

- राजेंद्र सोनी, ईओ, नगर परिषद, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed