{"_id":"69ee547fcae918bd78075176","slug":"the-shortage-of-doctors-at-pirthala-primary-health-center-has-increased-the-problem-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-152738-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पिरथला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की कमी से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पिरथला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की कमी से बढ़ी परेशानी
Sun, 26 Apr 2026 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
गांव पिरथला में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र।
समैन। गांव पिरथला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक न होने से ग्रामीणों को उपचार नहीं मिल पा रहा है। हालांकि यहां पर एक चिकित्सक सोमवार के लिए प्रतिनियुक्ति पर हैं लेकिन वे कभी उस दिन भी नहीं आते। करीब 5300 आबादी वाले पिरथला में बने केंद्र के साथ पारता, नांगला, सनियाना, ललोदा, ठरवा, ठरवी और बोस्ती भी जुड़े हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र का भवन अच्छी स्थिति में बना हुआ है और अधिकांश स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती भी हैं लेकिन यहां पर स्थायी डॉक्टर न होने से पूरी व्यवस्था बेअसर साबित हो रही है। केंद्र में मेडिकल ऑफिसर के दो पद स्वीकृत हैं मगर दोनों ही लंबे समय से खाली पड़े हैं।
केंद्र में स्टाफ नर्स, स्वास्थ्य निरीक्षक, दंत चिकित्सक, लैब टेक्निशियन, एलएचवी, स्वीपर और बहुउद्देशीय स्वास्थ्यकर्मी के पद भरे हुए हैं। ग्रामीण अवतार सिंह, नौरंग राम जांगड़ा, बलजीत सिंह और प्रदीप कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की तैनाती न होने से आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि यदि यहां पर चिकित्सकों की नियमित नियुक्ति हो जाए तो स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकती हैं।