{"_id":"68f914706079f134d80cfbeb","slug":"the-sdm-issued-instructions-to-expedite-the-harvesting-process-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-142406-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: एसडीएम ने उठान में तेजी लाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: एसडीएम ने उठान में तेजी लाने के दिए निर्देश
Wed, 22 Oct 2025 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 22 Oct 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
गांव ब्राह्ममणवाला अनाज मंडी का निरीक्षण करते हुए एसडीएम सुरेंद्र सिंह। स्रोत : प्रवक्ता
- फोटो : udhampur news
रतिया। एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने बुधवार को धान खरीद कार्यों की सुचारु व्यवस्था और उठान कार्य में तेजी लाने के लिए गांव ब्राह्ममणवाला में अनाज मंडी व विभिन्न राइस मिलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अनाज मंडी में किसानों के पेयजल व्यवस्था, बिजली सहित स्टॉक रजिस्टर तथा धान भंडारण की व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। उन्होंने कहा कि किसानों को धान की फसल बेचने में किसी तरह की कोई भी परेशानी नहीं आनी चाहिए।
एसडीएम ने कहा कि धान की खरीद, उठान और भंडारण की प्रक्रिया में पारदर्शिता और सटीक रिकॉर्ड बनाए रखें ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसी दौरान उन्होंने निरीक्षण कर मंडी में साफ-सफाई, पेयजल तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। प्रशासन का उद्देश्य किसानों को समय पर भुगतान और निर्बाध खरीद प्रक्रिया सुनिश्चित करना है।