फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The scorching sun made me miserable throughout the day, there was some relief after the evening.

Fatehabad News: दिनभर चिलचिलाती धूप ने किया बेहाल, शाम ढलने के बाद थोड़ी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
The scorching sun made me miserable throughout the day, there was some relief after the evening.
फतेहाबाद में जीटी रोड पर गर्मी से बचने के लिए मुंह ढककर जाती स्कूटी सवार महिला
फतेहाबाद। जिले में मई माह की शुरुआत से ही दिन के समय में गर्मी ने भीषण रूप दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार को दो डिग्री की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हालांकि, न्यूनतम तापमान शुक्रवार की तरह 25 डिग्री सेल्सियस रहा। इस कारण दिनभर चिलचिलाती गर्मी से लोग बेहाल नजर आए। सूरज की तपिश से बचने के लिए लोग मुंह ढककर सड़कों पर निकले। दोपहरी के दौरान सड़कें सुनसान दिखाई दी। शाम ढलने के साथ ही मामूली सी राहत मिल पाई। रविवार को भी तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस मौसम में दाेपहर के समय चक्कर आ सकते हैं, इसलिए लगातार पानी का सेवन करते रहना चाहिए ताकि शरीर में पानी की मात्रा पूरी रहें। वहीं, पांच साल तक के बच्चों को ओआरएस का घोल पिलाने की सलाह दी जा रही है। जिले के सरकारी अस्पताल में कई दिनों से वायरल बुखार के मरीजाें की ओपीडी भी बढ़ रही है।
विज्ञापन

किसान कर रहे बारिश का इंतजार
जिले के किसान कर्मजीत, रामफल, राधेश्याम, सुरेश कुमार, श्योचंद, लाल सिंह आदि ने बताया कि जिले में नरमा की बिजाई लगातार जारी है। गेहूं की फसल काटने के बाद किसानों ने नरमे की बिजाई पर जोर दिया हुआ है। इस समय अगर बारिश आ जाए तो नरमे की फसल बिजाई में फायदा हाेगा और किसानों को सिंचाई भी कम करनी पडे़गी। वहीं, भट्टू इलाके में भी किसानों ने मूंगफली की भी बिजाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
भीषण गर्मी में दोपहर के समय चक्कर आ सकता है, इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। गर्मी के दौरान शरीर में पानी की मात्रा कम न होने दें। बच्चों का भी विशेष ख्याल रखना जरूरी हैं। धूप में मजबूरीवश निकलना पड़े तो छाता या सिर पर कपड़ा जरूर रखें।
-डॉ. अंशुल सहगल, फिजिशियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed