फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The school's UDISE code will be recorded on Class 10 and 12 certificates

Fatehabad News: 10वीं-12वीं के प्रमाणपत्रों पर दर्ज होगा स्कूल का यूडीआईएसई कोड

Tue, 13 Oct 2026 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 13 Oct 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
The school's UDISE code will be recorded on Class 10 and 12 certificates
फतेहाबाद में जिला ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय संवाद
फतेहाबाद। दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के प्रमाणपत्रों पर अब संबंधित स्कूल का यूडीआईएसई कोड दर्ज होगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के निर्देशों के बाद हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी ने इस दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने भी सभी राजकीय और निजी विद्यालयों को कोड सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं और इस बारे में पत्र जारी किया है कि मार्च 2027 की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षाओं के आवेदन पत्रों में विद्यालय का यूडीआईएसई कोड भरना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने अधीन आने वाले स्कूलों में कोड बनवाने और उसे सही तरीके से दर्ज करवाने के निर्देश दिए गए हैं। इस व्यवस्था का उद्देश्य परीक्षा आवेदन और पंजीकरण के दौरान विद्यार्थियों को होने वाली परेशानियों से बचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने विद्यालयों को समय रहते आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं ताकि बोर्ड परीक्षाओं के आवेदन भरते समय किसी तरह की दिक्कत न आए।
--------------

स्कूल की पहचान और प्रमाणपत्र का सत्यापन होगा आसान
जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई का कहना है कि यूडीआईएसई कोड स्कूलों की विशिष्ट पहचान के रूप में काम करता है। प्रमाणपत्रों पर कोड दर्ज होने से संबंधित विद्यालय की पहचान और विद्यार्थियों के शैक्षणिक रिकॉर्ड का सत्यापन आसानी से किया जा सकेगा। इसके अलावा छात्रवृत्ति, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी), अपार आईडी और पीएम विद्यालक्ष्मी पोर्टल के माध्यम से शैक्षणिक ऋण जैसी सुविधाओं का लाभ लेने में भी मदद मिलेगी।

-
स्कूलों का फर्जीवाड़ा आएगा पकड़ में
मंत्रालय के अनुसार जारी पत्र में जिक्र किया गया है कि कुछ संस्थान 11वीं और 12वीं की कक्षाएं संचालित करते हैं लेकिन उनकी पहचान दूसरे स्कूल के रूप में दर्ज हैं। ऐसे में स्कूलों का फर्जीवाड़ा भी पकड़ में आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed