{"_id":"69e12b1e66f2240d3c0cabe1","slug":"the-sanitation-workers-protested-by-stopping-work-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-152120-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सफाईकर्मियों ने काम बंद कर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सफाईकर्मियों ने काम बंद कर जताया विरोध
Fri, 17 Apr 2026 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर में प्रदर्शन करते नगरपरिषद व फायर कर्मचारीस्त्रोत : संघ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने वीरवार को अपनी मांगों के समर्थन में और सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में काम बंद कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई प्रधान नरेश राणा ने की, जबकि संचालन सचिव ओमप्रकाश लोट ने किया।
सुबह कार्यालय में हाजिरी लगाने के बाद कर्मचारियों ने तीन घंटे के लिए काम बंद कर दिया। इस दौरान शहर भर में सफाई न होने से गंदगी फैल गई और कचरे के ढेर लगे रहे। कर्मचारी अपने-अपने दफ्तरों के बाहर एकत्रित होकर हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे। प्रदर्शनकारियों ने नगरपरिषद अधिकारी को आंदोलन का नोटिस भी सौंपा।
नगर परिषद कर्मचारियों ने पिछले एक सप्ताह से हड़ताल पर चल रहे फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार उनकी मांगों को अनसुना कर रही है जिसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संघ के जिला प्रधान व राज्य सचिव प्रेस सचिव विजय ढाका व इकाई प्रधान नरेश राणा ने कहा कि सरकार लगातार कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड के कर्मचारी पिछले एक सप्ताह से हड़ताल पर हैं लेकिन सरकार सुनवाई नहीं कर रही। उन्होंने दमकल कर्मचारियों की जायज मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि 11 अप्रैल की राज्य कन्वेंशन में जो निर्णय लिए गए हैं उन्हीं के अनुसार आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। यदि 1 मई तक सरकार ने सकारात्मक कदम नहीं उठाए तो 2 मई को राज्य कमेटी की बैठक बुलाई जाएगी और कड़े फैसले लिए जा सकते हैं।