फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The roof of the farm room collapsed due to rain, farmer died due to getting buried

Fatehabad News: बारिश से खेत में बने कमरे की छत गिरी, मलबे में दबने से किसान की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
The roof of the farm room collapsed due to rain, farmer died due to getting buried
फतेहाबाद। गांव थेड़ी में खेत में बने कमरे की छत गिरने से किसान 67 वर्षीय महाबीर मलबे के नीचे दब गया और मौत हो गई। किसान अलसुबह खेत में पानी लगाने के लिए गया था और बारिश आने के कारण कमरे में चला गया। यहां अचानक छत गिर गई और मलबे के नीचे दब गया। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया। परिजनों के बयान पर कार्रवाई करके पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया।
विज्ञापन

मृतक महाबीर के भतीजे राजेंद्र ने बताया कि चाचा महाबीर का थेड़ी में ही जमीन है। मंगलवार अलसुबह खेत में पानी लगाने के लिए ट्यूबवेल पर गया था। लेकिन सुबह काफी देर तक घर नहीं लौटा। जब महाबीर का बेटा विनोद संभालने के लिए गया तो कमरे की छत गिरी मिली। विनोद ने घर और गांव में सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने मलबा हटाकर महाबीर को बाहर निकाला। लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। छत बारिश के कारण गिरी लेकिन गिरने का किसी को पता नहीं चल पाया। अगर पता चल जाता तो समय रहते मलबे से निकाला जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed