फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The rising temperature had an effect on the markets, the liveliness decreased

Fatehabad News: तापमान बढ़ने का असर पड़ा बाजारों पर, घटी रौनक

Thu, 12 Jun 2025 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 12 Jun 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
The rising temperature had an effect on the markets, the liveliness decreased
फतेहाबाद की ठाकर बस्ती से दुपट्टें से हाथ मुंह ढककर गुजरती युवतियां। संवाद
फतेहाबाद। पिछले एक सप्ताह से जिले के अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी का असर बाजारों पर भी पड़ रहा है। वहीं 14 जून के बाद मौसम में बदलाव के आसार हैं।
विज्ञापन

सुबह 10 के बाद बाजारों में सन्नाटा छा रहा है। इससे दुकानदारों की बिक्री पर असर पड़ा है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग बिजली उपकरणों का सहारा ले रहे हैं। इससे बिजली की खपत में बढ़ोतरी हो रही है। खपत बढ़ने से बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। गर्मी से राहत के लिए शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की ओर से राहगीरों के लिए मीठे शरबत की छबील लगाई गई।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले तीन दिन तापमान में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। वहीं तापमान में बढ़ोतरी को किसान रामअवतार, भगवानदास, रोहताश, बबलू और धर्म सिंह ने अच्छा बताया है। उन्होंने कहा कि तापमान में बढ़ोतरी होने से जमीन की उर्वरता शक्ति बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी से फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले कीट खत्म हो जाते हैं। इससे फसलों का उत्पादन बढ़ता है। वहीं मच्छर और मक्खी कम होते है। इससे संक्रमण वाले रोग कम फैलते हैं।
-------
:: तापमान में बढ़ोतरी होने से फसलों में सिंचाई की आवश्यकता हो रही है। ऐसे में यदि बारिश होती है तो यह फसलों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। वहीं माह के अंत तक मानसून आने की उम्मीद है। इसके बाद फसलों में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी।


-डॉ. बहादुर गोदारा, सहायक विकास अधिकारी, भट्टूकलां।



:: जिले में पिछले कई दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी है। इससे लू का अहसास होने लगा है। राजस्थान की ओर से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से गर्मी बढ़ी है। 14 जून के बाद फिर से मौसम में बदलाव है। इससे बादल छाए रहने व बारिश होने की संभावना है।

-डाॅ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed