फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The restaurant owner was beaten up

रेस्टोरेंट मालिक से मारपीट

Tue, 09 Mar 2021 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
The restaurant owner was beaten up
रेस्टोरेंट में की गई तोड़फोड़ और मौके पर पड़े ईंट-डंडे। - फोटो : Fatehabad
मॉडल टाउन स्थित एक रेस्टोरेंट में रविवार रात रेस्टोरेंट मालिक की पत्नी के साथ तीन युवकों ने दुर्व्यवहार किया। आरोप है कि इन युवकों ने उसके कपड़े भी फाड़ डाले। रेस्टोरेंट मालिक नेेे इसका विरोध किया तो आरोपी युवकों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। रेस्टोरेंट में लाखों रुपये का नुकसान कर युवक मालिक को रॉड से पीट-पीटकर अधमरा करके भाग गए। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में दाखिल करवाया गया, मगर उसकी हालत गंभीर होने के कारण फतेहाबाद नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौकेेेे पर पहुंची मगर तब तक हमलावर भाग चुके थे। हालांकि, पुलिस ने आरोपियों की मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हालत में मौके से बरामद कर ली। रेस्टोरेंट मालिक ने तीन नामजद युवकों सहित 20-25 अन्य लोगों पर पत्नी से छेड़छाड़ कर सरेआम कपड़े फाड़ने, रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ करके उत्पात मचानेे और तेजधार हथियारों से हमला करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रेस्टोरेंट मालिक ने बताया कि रेस्टोरेंट की ऊपरी मंजिल पर उसने रिहायश बनाई हुई है। रविवार रात करीब दस बजे रेस्टोरेंट में एक बाइक पर तीन युवक आए। बाइक रोकते ही वे उसकी पत्नी के छेड़छाड़ करने लगे। जब उसकी पत्नी ने इन युवकों का विरोध किया तो उन्होंने उसके कपड़े फाड़ दिए। उसने भी जब इन युवकों को पकड़ने का प्रयास किया तो उनमें से दो युवक भाग गए, जबकि एक को उन्होंने मौके पर दबोच लिया। मगर दस मिनट में काफी संख्या में शरारती युवकों के साथियों ने अचानक रेस्टोरेंट पर धावा बोल दिया। इन्होंने ईंट पत्थरों से रेस्टोरेंट में जमकर तोड़फोड़ र्की। हमलावरों ने रेस्टोरेंट के दूसरे मालिक को बेरहमी से पीटा। कंट्रोल रूम में सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर युवक वारदात स्थल से फरार हो गए।
विज्ञापन

रेस्टोरेंट पर रविवार रात को कुछ युवकों द्वारा शराब पीकर उत्पात मचाने की सूचना मिली है। रेस्टोरेंट मालिक को चोटें आई हैं। महिला के साथ दुर्व्यवहार करने एवं कपड़े फाड़ने से संबंधित पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने हमलावरों की मोटरसाइकिल कब्जे में ले ली है, उनकी तलाश की जा रही है। -कपिल सिहाग, प्रभारी, भूना थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed