{"_id":"6a47ef69fdcd56dd8b0f2b95","slug":"the-reopening-of-the-old-bus-stand-has-brought-a-buzz-to-hans-market-leading-to-an-increase-in-the-number-of-customers-at-the-shops-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-156770-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पुराना बस स्टैंड शुरु होने से हंस मार्केट में छाई रौनक, दुकानों पर बढ़ी ग्राहकों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पुराना बस स्टैंड शुरु होने से हंस मार्केट में छाई रौनक, दुकानों पर बढ़ी ग्राहकों की भीड़
Fri, 03 Jul 2026 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 03 Jul 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
शहर का पुराना बस स्टैंड शुरु होने के बाद बढ़ी भीड़। संवाद
फतेहाबाद। शहर के पुराना बस स्टैंड के फिर से शुरू होने से हंस मार्केट में रौनक लौट आई है और दुकानदारों में उत्साह है। चार साल बंद रहने के बाद इस बस स्टैंड को फिर से 8 रूटों की बसों का संचालन शुरू किया गया है, जिससे हंस मार्केट में ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है।
शहर में हिसार रोड पर नया बस स्टैंड बनाए जाने के बाद पिछले चार वर्षों से पुराना बस स्टैंड बंद पड़ा था, जिसके कारण हंस मार्केट में लोगों का आवागमन कम हो गया था और व्यापार प्रभावित हो रहा था। मंदी के इस दौर में ग्राहकों की कमी के चलते कई दुकानदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा और मजबूरन कुछ दुकानदार यहां से पलायन भी कर चुके थे। लेकिन अब बसें दोबारा शुरू होने से दुकानदारों की उम्मीदें फिर से जाग गई हैं। दुकानदार भारत, अनिल, कुलदीप और दिनेश का कहना है कि आने वाले दिनों में उनका मुनाफा बढ़ेगा और जो बाजार सूना हो चुका था, वह फिर से गुलजार होगा।
-- -- -- --
बसें शुरू, बाजारों में बढ़ी चहल-पहल
रोडवेज विभाग द्वारा पुराना बस स्टैंड से विभिन्न विभिन्न गांवों के लिए बसों का परिचालन दोबारा शुरू किया गया है। इन रूटों के चालू होने से ग्रामीण और बाहरी क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों का सीधा जुड़ाव फिर से हंस मार्केट से हो गया है। सुबह से ही बसों के आने-जाने के साथ ही सवारियों और ग्राहकों की चहल-पहल दुकानों पर दिखने लगी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
बस स्टैंड का बंद होने ग्राहकों की संख्या में कमी आई थी। अब प्रशासन के इस फैसले से यात्रियों को सहूलियत होगी और छोटे कारोबारियों का काम बढ़ेगा।
कपूर सिंह, दुकानदार।
-- -- -- --
मैं पुराने बस स्टैंड के सामने रेहड़ी लगाकर दुकान करता हूं। पुराने बस स्टैंड के शुरु होने के बाद ग्राहकों की संख्या में वृद्धि हुई है। उम्मीद है अगले कुछ दिनों में ग्राहकों की संख्या और बढ़ोतरी होगी।
गुलाब सिंह, दुकानदार।