{"_id":"67c7436be6837c614700615b","slug":"the-records-on-the-portal-are-not-complete-door-to-door-and-contract-workers-are-not-getting-salary-for-two-months-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-130190-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पोर्टल पर रिकॉर्ड पूरा नहीं, डोर टू डोर और ठेका कर्मचारियों को दो माह से नहीं मिल रहा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पोर्टल पर रिकॉर्ड पूरा नहीं, डोर टू डोर और ठेका कर्मचारियों को दो माह से नहीं मिल रहा वेतन
Tue, 04 Mar 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपते नगरपालिका कर्मचारी संघ इकाई के प्रधान विजय ढाका
फतेहाबाद। शहर में डोर टू डोर कचरा उठाने वाले ठेका कर्मचारियों को पिछले दो महीने से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। इससे इन कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। हालांकि निजी एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि पोर्टल में दिक्कत के कारण भुगतान नहीं हुआ है, फिलहाल अपने स्तर पर जनवरी माह के वेतन का भुगतान कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि स्वच्छ भारत एप पर रिकॉर्ड पूरा न होने के कारण दिक्कत आ रही है। एप पर कर्मचारियों की हाजिरी लगती है और इस पर वीडियो और फोटो भी अपलोड करने होते हैं। इसके तहत ही कर्मचारियों को भुगतान किया जाता है। वहीं कर्मचारियों की इस समस्या को लेकर नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई फतेहाबाद का प्रतिनिधिमंडल इकाई प्रधान विजय ढाका के नेतृत्व में नगरपरिषद के कार्यकारी अधिकारी से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपकर इन कर्मचारियों को जल्द वेतन का भुगतान करवाने की मांग की। अधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
कर्मचारी बोले- बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं, कैसे दें फीस
नगरपालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान विजय ढाका ने बताया कि डोर टू डोर व ठेके पर लगे कर्मचारियों को पिछले 2 महीने से वेतन नहीं मिला है, जिससे इन कर्मचारियों को आजीविका चलाना मुश्किल हो रहा है। बच्चों की वार्षिक परीक्षा भी इसी महीने होने के कारण कर्मचारियों को स्कूल फीस व अन्य खर्चों का भुगतान भी करना अनिवार्य होता है लेकिन वेतन न मिलने से उनके सामने फीस भरने का संकट खड़ा हो गया है। इसके अलावा राशन वालों ने भी उधारी के चलते राशन देना बंद कर दिया है, जिस कारण कर्मचारी आर्थिक व मानसिक रूप से परेशान हैं। विजय ढाका ने कहा कि संघ लगातार एप से कर्मचारियों का हाजिरी का विरोध जताता रहा है। प्रतिनिधिमंडल में राज्य वरिष्ठ उपप्रधान रमेश तुषामड, ओम प्रकाश लोट, सत्यवान टांक, नरेश राणा, वीरू रत्ति, राजा राम आदि कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
पोर्टल में दिक्कत है इस वजह से कर्मचारियों को भुगतान नहीं हो पाया। फिलहाल जनवरी माह के वेतन का भुगतान एजेंसी ने अपने स्तर पर दिया है। -जतिन कुमार, सुपरवाइजर, डिंग पावर मैन सिक्योरिटी