फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The quality of oil checked at shops by Japanese machine

जापानी मशीन से दुकानों पर जांची तेल की गुणवत्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
The quality of oil checked at shops by Japanese machine
फतेहाबाद में पिज्जा रेस्टोरेंट पर तेल की क्वालिटी जांचते एफएसओ। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर में होटलों, दुकानों व रेस्टोरेंट में प्रयोग किए जा रहे तेल की गुणवत्ता को जांचने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह पूनिया ने निरीक्षण किया। कई दुकानों पर तेल की गुणवत्ता खराब मिली। पकौड़ों की दुकान पर तेल की गुणवत्ता खराब मिलने पर उसे नष्ट करवा दिया और चेतावनी जारी की। जापानी मशीन से टीपीसी से तेल की गुणवत्ता जांची।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह पूनिया ने बताया कि बार-बार तलने से तेल की गुणवत्ता खराब हो जाती है और वह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। इसको लेकर बुधवार को चार मरला कॉलोनी स्थित एक पकौड़े की दुकान पर जांच की गई। जांच के दौरान तेल की टीपीसी यानी कुल ध्रुुवीय यौगिक सीमा 27 मिली जो कि 25 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके चलते तेल को नष्ट करवा दिया गया और दुकान संचालक को चेतावनी दी गई और कहा गया है कि सात दिन बाद दोबारा जांच होगी।
विज्ञापन

पिज्जा दुकानों और होटलों पर हुई जांच
खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने सिरसा रोड स्थित होटलों और रेस्टोरेंट पर और पिज्जा दुकानों पर भी जापानी मशीन से तेल की गुणवत्ता की जांच की। टीम ने सिरसा रोड स्थित बत्रा धर्मशाला के पास एक पिज्जा रेस्टोरेंट पर तेल की जांच की तो उसकी टीपीसी 26 फीसदी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
तेल का बार-बार प्रयोग करने से गुणवत्ता खत्म हो जाती है। कुल ध्रुवीय यौगिक सीमा 25 फीसदी से अधिक नहीं होनी चाहिए, इसके बाद यह उपयोग के लिए असुरक्षित है। इसको लेकर दुकानों और होटलों पर जांच की गई है। जांच के दौरान एक पकौड़े की दुकान और पिज्जा रेस्टोरेंट पर तेल की क्वालिटी खराब मिली है।
-सुरेंद्र सिंह पूनिया, खाद्य सुरक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed