{"_id":"dc8ac7e19c6941091d97e2dd6b69a8a2","slug":"the-procession-arrived-at-the-polling-station-groom-put-the-vote-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान केंद्र पर पहुंची बारात, दूल्हे ने डाला वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान केंद्र पर पहुंची बारात, दूल्हे ने डाला वोट
Updated Thu, 16 Oct 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
जिला प्रशासन द्वारा वोट डालने का प्रचार मतदाताओं पर बुधवार को सिर चढ़कर बोला। मतदाताओं ने इसमें बढ़ चढ़कर भाग लिया।
इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता दूल्हे ने बारात ले जाने से पहले अपने मतदान केंद्र में जाकर वोट डाला। दूल्हा जब बीडीओ ब्लाक में बनाए बूथ पर वोट डालने पहुंचा तो सभी उसको देख कर दंग रह गए और सभी ने दूल्हे और उसके परिवार की प्रशंसा की।
बूथ पर वोट डालने पहुंचे सुंदर नगर निवासी अवतार सिंह ने बताया कि उसकी बारात सिरसा जानी है। जब बारात रवाना होने लगी तो उसने वोट डालने की इच्छा जाहिर की ताकि आगे जाकर उसके मन में यह न रहे कि वह इस बार वोट पोल करने से रह गया। अवतार के साथ प्रकाश सिंह ने भी वोट डाला।