फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The priest sat on a hunger strike in the temple to catch the thieves, said - this will continue until they are caught

Fatehabad News: आमरण अनशन पर बैठा पुजारी, बोला- चोर को पकड़ माफी मंगवाओ

Fri, 03 Jan 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 03 Jan 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
The priest sat on a hunger strike in the temple to catch the thieves, said - this will continue until they are caught
गांव बड़ोपल में चोरी मामले में आमरण अनशन पर बैठे पुजारी व मौके पर मौजूद कमेटी सदस्यस्त्रोत
फतेहाबाद। गांव बड़ोपल में खाटू श्याम मंदिर समेत तीन मंदिरों में हुई चोरी मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर पुजारी अमित शर्मा आमरण अनशन पर बैठ गए। खाटू श्याम मंदिर के पुजारी का कहना है कि जब तक आरोपी को नहीं पकड़ा जाता है और उसे मंदिर में लाकर माफी नहीं मंगवाई जाती है तब तक वे बैठे रहेंगे।
विज्ञापन


पुजारी ने कहा कि चोर दरबार में जूतों समेत घुसा है और वारदात को अंजाम दिया है। मामले में वीरवार को पुलिस ने मामला दर्ज किया है। चोरी की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुकी है जिसमें हेलमेट पहना युवक वारदात को अंजाम दे रहा है। कमेटी सदस्यों का कहना है कि अगर पुलिस प्रयास करे तो चोर पकड़ा जा सकता है।
विज्ञापन


पुजारी अमित शर्मा का कहना है कि 31 दिसंबर को श्याम मंदिर में जागरण चल रहा था जो कि रात को साढ़े 12 बजे तक चला। इसके बाद सभी अपने घरों में चले गए। एक जनवरी की सुबह जब वे आए तो उसने देखा कि मुख्य गेट का ताला और दानपात्र टूटा हुआ मिला। इसके अलावा हनुमान मंदिर व गुरु जम्भेश्वर मंदिर के भी ताले टूटे हुए मिले। सदर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- फतेहाबाद में बुटिक में चोरी

शहर के मॉडल टाउन में गीता मंदिर रोड पर बुटिक में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। रतिया चुंगी निवासी मनजीत कौर ने शिकायत दी है। शिकायत में मनजीत कौर ने बताया कि उसका मॉडल टाउन में गीता मंदिर रोड पर बुटिक है। वीरवार सुबह जब बुटिक खोलने के लिए गई तो ताला टूटा हुआ मिला। बुटिक में रखे 25 हजार रुपये और सोने की बाली गायब मिली। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed