फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The post of physician became vacant after just two months, ophthalmologist will also take VRS

Fatehabad News: दो माह बाद ही फिजिशियन का पद हुआ खाली, नेत्र रोग विशेषज्ञ भी लेंगे वीआरएस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
The post of physician became vacant after just two months, ophthalmologist will also take VRS
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल प्रशासन को एक बार फिर झटका लगा है। अस्पताल में फिजिशियन का पद खाली हो गया है। पंचकूला से डेपुटेशन पर आए फिजिशियन डॉ. ईनल कुमार वापस चले गए हैं। इन्हें 60 दिन के लिए भेजा गया था। 14 सितंबर को स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने निर्देश जारी किए थे।अस्पताल को करीब पांच साल बाद फिजिशियन का पद खाली होने से मरीजों को निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। वहीं अस्पताल में अगले माह एसएमओ एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ का पद भी खाली हो जाएगा। एसएमओ डॉ. राजेश चौधरी ने वीआरएस के लिए आवेदन कर रखा है। वहीं नागरिक अस्पताल में सर्जन और हड्डी रोग विशेषज्ञ का पद भी लंबे समय से खाली है। सर्जन न होने के चलते मरीजों को अग्रोहा मेडिकल या फिर निजी अस्पताल में जाना पड़ रहा है। इसके अलावा दुर्घटना केसों में घायलों को भी हड्डी रोग विशेषज्ञ न होने के चलते उपचार नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

कोट
नागरिक अस्पताल में फिजिशियन को डेपुटेशन पर भेजा गया था। डेपुटेशन खत्म होने के बाद वापस चले गए है। उच्च अधिकारियों को विशेषज्ञ के खाली पदों को लेकर अवगत करवाया जा चुका है।
विज्ञापन

-डॉ. राजेश चौधरी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed