फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The portal crashed due to increased load, and crop procurement and verification failed

Fatehabad News: पोर्टल पर लोड बढ़ने से हुआ क्रेश, नहीं हुई फसल की खरीद और सत्यापन

Tue, 07 Apr 2026 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 07 Apr 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
The portal crashed due to increased load, and crop procurement and verification failed
शहर की पुरानी अनाज मंडी में पोर्टल में आई तकनीकी खराबी को लेकर कृ​षि केंद्र के कार्यालय में पहु
फतेहाबाद। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की ओर से तैयार गेहूं खरीद का पोर्टल क्रेश हो गया। इस कारण किसानों को गेट पास नहीं मिले और न ही बायोमेट्रिक हो सकी। मंडियों में खरीद की अगली प्रक्रिया भी बंद हो गई। पोर्टल 20 मिनट से लेकर 50 मिनट तक बीच-बीच में ठप रहा। बाद में मुख्यालय पंचकूला की टेक्निकल टीम ने पोर्टल की सेवाएं बहाल करवाई। तब कहीं जाकर किसानों को गेट पास जारी हो सके।
विज्ञापन

फतेहाबाद की अनाजमंडी में मंगलवार को करीब 35 हजार क्विंटल गेहूं की आवक हुई। मार्केट कमेटी की ओर मंगलवार को जिलाभर में करीब 700 किसानों को गेट पास जारी किए गए हैं। जिले की अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों पर पिछले दो दिनों से गेहूं की आवक में तेजी आई है। मंडियों में गेहूं की फसल की ढेरी लगनी शुरू हो गई हैं। खरीद एजेंसियां नमी ज्यादा बताकर मंडियों में खरीद करने नहीं पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

मंडियों व खरीद केंद्रों में आई अधिक फसल व पोर्टल के धीमा होने से मंडियों के गेट पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के लिए किसानों को इंतजार करना पड़ा। हालांकि अभी तक गेहूं का सीजन पीक पर नहीं है। दो दिन बाद ही मंडियों में रोजाना हजारों की संख्या में किसानों के पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में अगर पोर्टल बार-बार बंद होता है तो मंडी की व्यवस्था बिगड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
किसानों ने जताया विरोध
सरकार की ओर से सरकारी खरीद के लिए लागू किए गए बायोमेट्रिक को लेकर पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति ने शहर की पुरानी अनाज मंडी में रोष प्रर्दशन किया। मंगलवार को पोर्टल में आई तकनीकी खराबी के चलते फसल लेकर मंडी आए किसानों की फसल का सत्यापन नहीं हो सका। इस दौरान किसान संगठन के शहरी प्रधान गुरप्रीत ने बताया कि गांव हिजरावां से संगठन के साथी किसान मलकीत सिंह फसल लेकर आए थे। जब वे किसान सेवा केंद्र में सत्यापन के लिए आए तो वहां सर्वर नहीं चलने के कारण उन्हें एक घंटे के बाद आने के लिए बोला गया। किसानाें का कहना है कि अभी मंडी में गेहूं की आवक शुरू हुई अभी से सर्वर बंद होना शुरू हो गया। अगर ऐसे ही सर्वर आगे बंद हुआ तो खरीद प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकेगी। खरीद के दौरान अगर किसानों को परेशानी हुई तो किसान संगठन विरोध प्रदर्शन करेंगे।
--
बुजुर्गों को आई-स्कैन से करवानी पड़ रही है बायोमेट्रिक
अनाज मंडियों में गेहूं की फसल लेकर पहुंच रहे कई बुजुर्ग किसानों के फिंगरप्रिंट की मशीन बायोमेट्रिक नहीं कर पा रही है। इससे समस्या के समाधान के लिए अब तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। जिले में अब तक लगभग 50 किसानों की बायोमेट्रिक हाजिरी आई-स्कैन के माध्यम से पूरी करवाई गई है ताकि उनकी फसल की खरीद प्रक्रिया में देरी न हो।

--

जिले में हुई आवक के आंकड़े
जिले में सोमवार को एक ही दिन में 1,37,463 क्विंटल गेहूं मंडियों में पहुंचा। इससे अब तक जिले की विभिन्न मंडियों में कुल आवक 1,92,365 क्विंटल तक पहुंच चुकी है। सोमवार रात 12 बजे तक 2960 किसानों को गेट पास जारी हुए हैं। इसके अलावा मंगलवार को जिलाभर में करीब 1200 किसानों को गेट पास जारी किए गए हैं।
--

केवल टोहाना में शुरू हुई सरकारी खरीद
जिले की मंडियों में गेहूं ढेरिया लगी हुई हैं लेकिन सरकारी खरीद केवल टोहाना मंडी में ही हो सकी है। टोहाना में अब तक 4,271 क्विंटल गेहूं की सरकारी खरीद की गई है। जिले की अन्य मंडियों में अभी भी किसान सरकारी के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

--
जिले की मंडियों की स्थिति
मंडी-आवक-गेटपास
फतेहाबाद-16,374-327
भट्टू-9107-539
भूना-56525-1074
रतिया-11389-172
टोहाना-34583-682
जाखल-2064-29
धारसूल-7421-137
:: मंडियों में गेहूं की आवक जारी है लेकिन नमी की मात्रा 12 फीसदी से ज्यादा होने के कारण खरीद शुरू नहीं की गई है। जैसे ही कोई किसान उचित नमी की फसल लेकर मंडी पहुंचेगा तो खरीद कर ली जाएगी। किसानों से अपील है कि वे फसलों की कटाई में जल्दबाजी न करें। अभी फसल में नमी है।
-अमित रोहिल्ला, मार्केट कमेटी, सचिव, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed