फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The playground, lacking amenities, shatters the dreams of young people.

Fatehabad News: सुविधाओं से दूर मैदान, टूट रहे युवाओं के अरमान

Tue, 14 Oct 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 14 Oct 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
The playground, lacking amenities, shatters the dreams of young people.
गांव ​भिरड़ाना का खेल स्टेडियम जो सुविधाओं के अभाव में खराब हो रहा है। स्रोत : ​खिलाड़ी
फतेहाबाद। जिले के बड़े गांवों की सूची में शामिल गांव भिरड़ाना में खेल के मैदान में मूलभूत सुविधाओं का टोटा है। गांव से करीब दो किलोमीटर दूर बने खेल मैदान में न तो पानी की सुविधा है और न ही बिजली की। साथ ही मैदान में खेलने के लिए आवश्यक सुविधाएं और खेल सामग्री उपलब्ध नहीं हैं। न तो फुटबॉल, वॉलीबाल, क्रिकेट जैसे खेलों के लिए जरूरी सामान हैं और न ही कोई शेड या बैठने की उचित व्यवस्था। इससे ग्रामीण युवा हतोत्साहित हो रहे हैं।
विज्ञापन


गांव के खिलाड़ियों का यह भी कहना है कि मैदान की साफ-सफाई को लेकर कोई स्थायी प्रबंध नहीं है। न तो कोई सफाई कर्मी नियमित रूप से मैदान में आता है और न ही पंचायत या प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की निगरानी की जाती है। मैदान में जगह-जगह झाड़ियां और कचरा फैला रहता है। इससे खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान कई बार चोट तक लग जाती है।
विज्ञापन


---

सिर्फ दौड़ लगाने के लिए आ रहे बच्चे

खेल मैदान में गांव के युवा व अन्य ग्रामीण सिर्फ दाैड़ लगाने के लिए आ रहे हैं। गांव के खेल मैदान में कोई ओर खेल खेलने के लिए न तो सामान न ही जगह, खेल मैदान में सभी जगह बड़ी-बड़ी घास व झाड़ियां उग चुकी हैं। इस कारण अन्य जीव-जंतुओं से भी खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

गांव की एक संस्था ने की थी मैदान की सफाई

गांव के खिलाड़ियों को मैदान में खेलने के लिए साफ जगह नहीं थी, तब गांव की एक संस्था ने खेल मैदान की पूरी सफाई करवाई थी। इसके बाद हालात फिर से वैसे हो गए हैं। संस्था के पदाधिकारी को एक बार फिर से सफाई के लिए बोला गया है। उन्होंने बताया कि वे जल्द ही सफाई करवा देंगे। खिलाड़ियों का कहना है कि वे कब तक ऐसे सफाई करने के लिए दूसरों को बोलते रहेंगे। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

-----

खेल मैदान में सफाई का कोई प्रबंध नहीं है। कई बार तो खुद ही सफाई करनी पड़ती है। अगर समय रहते ध्यान न दिया गया तो हमारे जैसे कई खिलाड़ी गांव से बाहर जाकर प्रैक्टिस करने पर मजबूर हो जाएंगे।




- सुमित कुमार, निवासी गांव भिरड़ाना।

---

खेल के मैदान में सुविधाएं नहीं हैं, जिस कारण नए युवा खेल की ओर ज्यादा ध्यान नहीं दे रहे हैं। मैदान में काफी दिक्कत होती है, लाइट नहीं होने के कारण शाम के समय काफी दिक्कत होती है।

- रविंद्र, निवासी गांव भिरड़ाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed