{"_id":"68ebef6c4c8dec249403e448","slug":"the-path-to-development-is-obscured-by-apathy-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-141957-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 21,882 मीट्रिक टन फसल का हुआ उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 21,882 मीट्रिक टन फसल का हुआ उठान
Sun, 12 Oct 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 12 Oct 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में रखीं धान की बोरिया। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। जिले में धान की खरीद प्रक्रिया रविवार को बंद रही लेकिन उठान जारी होने से रविवार को अनाज मंडी से 21882 मीट्रिक टन का उठान हुआ है। इससे धान की फसल से अटी मंडी से किसानों व आढ़तियों को कुछ राहत मिली है। वहीं अब तक कुल 56800 मीट्रिक टन का उठान बाकी है।
जिले में अभी तक मात्र 10 फीसदी धान की कटाई का काम पूरा हुआ है। ऐसे में अभी करीब एक महीने तक और धान की कटाई का काम जारी रहने की उम्मीद है। जिले में अक्सर धान की खरीद प्रक्रिया एक अक्तूबर से शुरू की जाती है, लेकिन इस बार 22 सितंबर से ही खरीद शुरू कर दी गई। इससे धान की फसल में नमी की मात्रा अधिक रही, जिस कारण किसानों को फसल बेचने के दौरान काफी समस्याओं का सामना कर पड़ रहा है। बारिश के बाद कटाई का काम बंद होने से मंडी में आवक कम हुई है और मंडियों में सुखाने के लिए रखी फसल की खरीद हुई है। वहीं पिछले कई दिनों से उठान में तेजी आई है। इससे किसानों काे उनका भुगतान होना शुरू हो गया है। हालांकि 11083 किसानों का भुगतान का 2 करोड 01 लाख 95 रुपये का भुगतान बाकी है।
-- -
धान की पैदावार में हो रही है गिरावट
फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में धान की फसल लेकर पहुंचे किसान जयबीर, धर्मपाल, जगदीश और बग्गा सिंह आदि ने बताया कि मौसम की मार से इस बार परमल, बासमती धान की पैदावार में कमी आई है। परमल धान की औसतन पैदावार जहां 35 क्विंटल प्रति एकड़ होता है। वहीं इस बार यह पैदावार 25 से 30 क्विंटल के बीच है। ऐसे में किसानों को प्रति एकड़ 15 हजार रुपये तक पैदावार कम हुई है।
विज्ञापन
:::::::
अनाज मंडी व खरीद केंद्र पर रविवार को धान की खरीद बंद रखी गई है। सोमवार को खरीद जारी रहेगी। किसानों को खरीद के दौरान कोई परेशानी नहीं होगी। वहीं मौसम अब साफ हो गया है। इससे उम्मीद है कि धान की आवक में तेजी आएगी।
-राजेश नैन, मंडी सुपरवाइजर, फतेहाबाद।