{"_id":"688f98d99db08d12ea0dd729","slug":"the-path-of-development-will-make-the-destination-of-knowledge-accessible-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-137939-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: थाने-चौकियों में चला 2 घंटे स्वच्छता श्रमदान अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: थाने-चौकियों में चला 2 घंटे स्वच्छता श्रमदान अभियान
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के समस्त थानों, चौकी एवं क्राइम यूनिटों में रविवार को दो घंटे का स्वच्छता श्रमदान अभियान चलाया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने अपने कार्यस्थल की साफ-सफाई की।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धांत जैन ने कहा कि अभियान का उद्देश्य स्वच्छ थाने–सुरक्षित समाज की अवधारणा को साकार करना है। थानों को न केवल व्यवस्थित और नागरिक अनुकूल बनाना इस अभियान का लक्ष्य है बल्कि समाज के समक्ष यह भी उदाहरण प्रस्तुत करना है। हर संस्था यदि अपने दायित्वों को समझे तो सामूहिक विकास और जनकल्याण संभव है। उन्होंने कहा कि श्रमदान की यह पहल पुलिस विभाग के सामाजिक सरोकारों को भी दर्शाती है। आमजन के मन में पुलिस के प्रति सम्मान, भरोसा और सहभागिता की भावना और अधिक प्रगाढ़ हो रही है।
पौधरोपण के लिए प्रेरित किया
एसपी ने कहा कि जरूरतें पूरी करने के लिए लगातार पेड़ काटे जा रहे हैं। पर्यावरण की रक्षा को लेकर हमें न केवल स्वयं अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण के साथ ही पौधों के संरक्षण का आह्वान किया। उन्होंने जल संरक्षण का भी संदेश दिया।