{"_id":"688f98808e5353b07d0145c5","slug":"the-path-of-development-will-make-the-destination-of-knowledge-accessible-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-137932-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: विकास की डगर से सुलभ होगी ज्ञान की मंजिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: विकास की डगर से सुलभ होगी ज्ञान की मंजिल
विज्ञापन
स्वामी नगर स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला की ओर जाने वाला कच्चा रास्ता। संवाद
फतेहाबाद। स्वामी नगर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल के बच्चों और स्टाफ के लिए राहत भरी खबर है। स्कूल जाने के लिए बना कच्चा रास्ता अब पक्का हो जाएगा। करीब 1200 मीटर लंबे इस सड़क के निर्माण पर करीब 75 लाख रुपये की लागत आएगी।
मंगलवार को इसका शिलान्यास पूर्व विधायक दुड़ाराम, रोड के लिए जमीन दान करने वाले भीम सिंह चराईपोत्रा करेंगे। इस रोड के बनने के बाद स्कूल आने वाले विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और स्टाफ को आवागमन में काफी आसानी होगी।
मुख्य अध्यापक सुभाष परिहार ने बताया कि स्कूल के लिए रास्ता पक्का न होने के कारण बारिश के दिनों में सबसे ज्यादा परेशानी आती थी। स्कूल के लिए रास्ते के साथ लगते खेत मालिकों ने जमीन दान की है। पहले ये रास्ता 11 फीट का था। दोनों तरफ के किसानों ने अपने खेत से ढाई-ढाई फीट जमीन दी है। इसके बाद रास्ता 16 फीट का हो गया।
विज्ञापन
इसमें सबसे ज्यादा सहयोग भीम सिंह का रहा है। उनके चार एकड़ जमीन इस रास्ते में पड़ती है अगर वो रास्ता नहीं देते तो इसका निर्माण संभव नहीं था। ऐसे में उनकी बेटी के नाम पर इस रास्ते का निर्माण होगा। पिछले कई सालों से स्कूल के लिए यह परेशानी भरा बना हुआ था अब यह दूर हो जाएगी।
-- -- -
स्कूल को माध्यमिक स्तर का करने की चल रही है प्रक्रिया
स्कूल में फिलहाल 316 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। स्कूल को माध्यमिक स्तर तक का करने के लिए अपग्रेडेशन की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए स्कूल में 8 नए कमरे बनने हैं। इसके 20 फरवरी 2025 को 81.76 लाख रुपये ग्रांट मंजूर हो चुकी है। फिलहाल कमरों के निर्माण के लिए अभी तक बजट नहीं आया है। हाल में फतेहाबाद आए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा को वार्ड पार्षद ज्ञान सिंह और अन्य ने ज्ञापन सौंप ग्रांट शीघ्र जारी करवाने की मांग की थी। इस पर शिक्षा मंत्री ने शीघ्र ही इस पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
-- -- -
1200 मीटर बनेगा रोड
वार्ड 16 के पार्षद ज्ञान सिंह ने बताया कि मिनी बाईपास से शुरू होकर यह रोड नंदीशाला के पास होकर आता है भीम चराईपोत्रा के मकान तक मिल जाएगा। 1200 मीटर लंबे इस रास्ते के निर्माण पर 75 लाख के लगभग लागत आएगी। नगर परिषद की ओर से इस रोड का निर्माण करवाया जाएगा।