{"_id":"688f99b01f8cfbb37a068614","slug":"the-path-of-development-will-make-the-destination-of-knowledge-accessible-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-137949-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: यात्रियों को स्वच्छता का संदेश दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: यात्रियों को स्वच्छता का संदेश दिया
Sun, 03 Aug 2025 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 03 Aug 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
भट्टकलां रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता की शपथ लेते रेलवे कर्मचारी व अन्य। स्त्रोत : संवाद
भट्टू कलां। उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर रेल मंडल पर रविवार को स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का शुभारंभ किया गया है। मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल के निर्देशन में 1 अगस्त से 31 अक्तूबर तक विभिन्न स्टेशनों पर स्वच्छता जन जागरूकता कार्यक्रम किए जाएंगे।
इसी के तहत भट्टूकलां रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों एवं यात्रियों की सक्रिय भागीदारी से स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस दौरान रेलवे कर्मचारियों, यात्रियों, सफाई कर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों ने सामूहिक रूप से स्वच्छता शपथ ली।
जिसमें उन्होंने यह संकल्प लिया कि वह स्वच्छता के प्रति सचेत रहेंगे। हर वर्ष 100 घंटे यानी हर सप्ताह 2 घंटे श्रमदान करके इस संकल्प को पूरा करेंगे। न स्वयं गंदगी फैलाएंगे न किसी को फैलाने देंगे। स्वच्छता की शुरुआत स्वयं से, परिवार, कार्यस्थल और समुदाय से करेंगे और स्वच्छ भारत मिशन को गांव- गांव गली-गली पहुंचाएंगे। स्वच्छता कार्यक्रम के दौरान स्टेशन पर सफाई अभियान चलाया गया। यात्रियों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। पोस्टर व पंपलेट वितरित किए गए और स्वच्छता की महत्ता बताई