फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The Panchayat of Dariyapur will take charge of the water supply in the village, the government will provide funds as per the recovery made

Fatehabad News: दरियापुर की पंचायत संभालेगी गांव में पानी की जिम्मेदारी, जितनी रिकवरी हुई उतना सरकार फंड देगी

Fri, 05 Jun 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 05 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
The Panchayat of Dariyapur will take charge of the water supply in the village, the government will provide funds as per the recovery made
गांव दरियापुर में सरपंच को अनुबंध पत्र सौंपते हुए अ​धिकारी स्त्रोत विभाग
फतेहाबाद। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को बेहतर एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में दरियापुर ग्राम पंचायत ने अहम पहल की है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की नई परिचालन एवं रखरखाव नीति के तहत समझौता करने वाली दरियापुर खंड की पहली पंचायत बन गई है। अब गांव की जलापूर्ति व्यवस्था के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत स्वयं संभालेगी।
विज्ञापन


विशेष बात यह है कि पंचायत जितनी बेहतर जल शुल्क वसूली करेगी उसी के अनुरूप सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि और सहयोग भी उपलब्ध कराया जाएगा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित ग्राम सभा में पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर चर्चा की गई और पौधरोपण भी किया गया। इसी दौरान ग्रामीण जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत दरियापुर और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के बीच समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत की सरपंच सुमन रानी ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर करते हुए गांव में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने का संकल्प लिया। समझौते के बाद अब जल आपूर्ति प्रणाली के संचालन, पाइपलाइन की देखरेख, पंपों के संचालन तथा जल वितरण से जुड़ी समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी पंचायत के पास होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि सरपंच सुमन रानी के नेतृत्व में गांव की जल प्रबंधन व्यवस्था और अधिक प्रभावी बनेगी। इससे ग्रामीणों को नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा और योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचेगा। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि सुरेश कुमार, जिला सलाहकार शर्मा चंद लाली, ग्राम सचिव रोशन लाल, बलबीर सिंह, राकेश कुमार, शमशेर सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।


-

परिचालन एवं रखरखाव नीति का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ और निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराना है। इससे स्थानीय स्तर पर समस्याओं का त्वरित समाधान हो सकेगा और ग्रामीणों की भागीदारी भी बढ़ेगी। सरकार गांवों को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय नेतृत्व को सशक्त करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

- शर्मा चंद लाली, जिला सलाहकार, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed