फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The number of wards of NP increased from 25 to 27

नप के वार्डों की संख्या 25 से बढ़कर हुई 27

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
The number of wards of NP increased from 25 to 27
फतेहाबाद। नगर परिषद के वार्डबंदी सर्वे के बाद वार्डों की संख्या 25 से बढ़कर 27 हो गई है। नप में दो नए वार्ड बनाए गए हैं। पंचकूला में मंगलवार को हुई बैठक में नगर परिषद अधिकारियों ने वार्डबंदी की सर्वे रिपोर्ट सौंपी। इसके अलावा नगर परिषद सीमा बढऩे के बाद नया नक्शा भी नगर निकाय निदेशालय को सौंपा गया है। बैठक में वार्डों की संख्या 27 करने पर मुहर लग गई है और अब जल्द नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। सर्वे में शहर की जनसंख्या 90485 मिली है। इसमें सामान्य श्रेणी के लोगों की जनसंख्या 47017, अनुसूचित वर्ग की 19631 और पिछड़े वर्ग की 23837 मिली है।
विज्ञापन

पंचकूला में वार्डबंदी सर्वे को लेकर हुई बैठक में नगर परिषद कार्यालय से ईओ ऋषिकेश वर्मा, उपायुक्त प्रतिनिधि के तौर पर कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक, जेई सुखविंद्र धूड़िया, निर्वतमान पार्षद राजेश जांगड़ा, अनिल गर्ग शामिल हुए। पांच पार्षदों को बुलाया गया था इसमें से दो ही पहुंचे है।
विज्ञापन

जानिए शहर के किस वार्ड में कितनी होगी जनसंख्या
वार्ड जनरल एससी बीसी कुल
1 1428 936 1237 3601
2 2073 764 784 3621
3 798 1739 590 2127
4 1499 571 956 3026
5 1124 1452 649 3225
6 2916 182 130 3228
7 2374 324 454 3152
8 1330 922 917 3169
9 590 1340 1732 3662
10 2280 290 716 3286
11 2207 324 849 3380
12 2941 214 409 3564
13 2123 536 899 3558
14 1963 661 986 3610
15 332 1000 1779 3111
16 205 1972 1366 3543
17 585 687 2190 3462
18 2584 508 531 3623
19 1811 960 606 3377
20 2918 213 198 3329
21 2737 164 162 3063
22 2647 155 455 3257
23 2382 251 517 3150
24 2457 425 757 3639
25 1402 990 926 3318
26 950 757 1338 3045
27 361 1294 1704 3359
वार्डों के आरक्षण का अभी नहीं हुआ ड्रा
नगर परिषद फतेहाबाद के वार्डों के आरक्षण का ड्रा अभी तक नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि वार्डबंदी होने के बाद नगर निकाय आरक्षण को लेकर ड्रा निकालेगा। पहले ड्रा की तारीख तय की गई थी, लेकिन वार्डबंदी सर्वे को लेकर रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज चेयरपर्सन आरक्षण का होगा ड्रा
नगर निकाय निदेशालय में नगर पालिका और नगर परिषद के चेयरपर्सन को लेकर ड्रा निकाला जाएगा। जून माह में ड्रा निकाला गया था, जिसे नगर निकाय रद्द कर चुका है। अब दोबारा से ड्रा निकाला जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि फतेहाबाद नगर परिषद चेयरपर्सन पद सामान्य श्रेणी के लिए आरक्षित हो सकता है। पिछले ड्रा में इसे एससी वर्ग के लिए आरक्षित कर दिया गया था।
वार्डबंदी सर्वे की रिपोर्ट निदेशक को सौंपी गई है। नगर निकाय निदेशालय कार्यालय नोटिफिकेशन जारी करेगा। इसके बाद ड्रा को लेकर भी बैठक होगी।
- ऋषिकेश वर्मा, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed