{"_id":"64ca990c1a74704ff60ef636","slug":"the-new-name-will-neither-be-cut-nor-added-to-the-family-identity-card-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-3109-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: परिवार पहचान पत्र में न कटेगा और न ही जुड़ेगा नया नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: परिवार पहचान पत्र में न कटेगा और न ही जुड़ेगा नया नाम
विज्ञापन
फतेहाबाद। परिवार पहचान पत्र में से अब कुछ दिनों तक न तो नाम कटेगा और न ही नया नाम जुड़ पाएगा। पोर्टल में अपडेशन के कार्य के चलते विकल्प को 10 दिन के लिए रोक दिया गया है। हालांकि बताया ये भी जा रहा है कि वेरिफिकेशन का काम ज्यादा होने के कारण विकल्प को बंद किया गया है। सीएससी के जरिये परिवार पहचान पत्र में बच्चे का नाम दर्ज करवाने और किसी व्यक्ति की मौत होने पर उसका नाम कटवाने के लिए आवेदन करना होता है। आवेदन को लेकर वेरिफिकेशन होती है। वेरिफिकेशन के बाद ही नाम काटा और जोड़ा जा सकता है। अधिकारियों का कहना है कि परिवार पहचान पत्र पोर्टल को अपडेट किया जा रहा है। इसके चलते विकल्प हटाया गया है हालांकि पोर्टल पर पीपीपी को लेकर अन्य काम जारी है। परिवार पहचान पत्र में से नाम काटने और जोड़ने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर से आवेदन किया जाता है। जिले में 1700 सीएससी है।
विधुर की पेंशन के लिए नहीं शुरू हुई वेरिफिकेशन
सरकार ने नियम अनुसार विधुर की पेंशन की घोषणा की है और इसकी नोटिफिकेशन भी जारी हो चुकी है। परिवार पहचान पत्र के जरिए वेरिफिकेशन होनी है। लेकिन वेरिफिकेशन के लिए सूची अभी तक जारी नहीं हुई है।
कोट
पोर्टल पर 10 दिन के लिए नाम काटने और जोड़ने के विकल्प को रोक दिया गया है। कारणों का अभी पता नहीं है। 10 दिन बाद शुरू होने की उम्मीद है।
-सुरेश कुमार, जिला मैनेजर, पीपीपी