फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The NCB apprehended the accused with 1,500 narcotic pills from the village of Sabharwas.

Fatehabad News: एनसीबी ने गांव साबरवास से 1,500 नशीली गोलियों के साथ दबोचा आरोपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
The NCB apprehended the accused with 1,500 narcotic pills from the village of Sabharwas.
हिसार/फतेहाबाद। हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की फतेहाबाद इकाई ने गुप्त सूचना के आधार पर कुम्हारिया रोड से नशा तस्करी के आरोपी गांव साबरवास निवासी सुशील कुमार उर्फ शील्लू को दबोचा है। उसके पास से 1,500 अवैध नशीली गोलियों की खेप बरामद की गई है।
विज्ञापन


फतेहाबाद इकाई के प्रभारी तरसेम सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान उनकी टीम को सूचना मिली कि गांव साबरवास निवासी सुशील नशीली गोलियों की तस्करी करता है जो अभी नशीली गोलियों की बड़ी खेप लेकर कुम्हारिया रोड की तरफ तस्करी करने जाएगा।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके पास से 1,500 अवैध नशीली गोलियां मिलीं। इसलिए उसके खिलाफ थाना अग्रोहा में एनडीपीएस अधिनियम के तहत वाणिज्यिक मात्रा का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब जांच का मुख्य फोकस इस तस्करी के गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाना है। ब्यूरो प्रमुख/महानिदेशक ओपी सिंह और एसपी मोहित हांडा के निर्देश पर डीएसपी जगजीत सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस की आमजन से अपील

पुलिस प्रवक्ता ने आमजन से भी नशे के खिलाफ लड़ाई में सहयोग की अपील की है। यदि कहीं पर भी नशे का व्यापार दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत टोल फ्री नंबर 1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN और हरियाणा एनसीबी के टॉल फ्री न. 90508-91508 पर बेफिक्र होकर सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम और पता पूर्णतः गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed