फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The Nagar Parishad administration arrived to take police force to break the ramp without a duty magistrate, action postponed

Fatehabad News: कागजों में उलझी रैंप तोड़ने की कार्रवाई

Fri, 08 Aug 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 08 Aug 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
The Nagar Parishad administration arrived to take police force to break the ramp without a duty magistrate, action postponed
नगर परिषद कार्यालय फतेहाबाद
फतेहाबाद। शहर के योग नगर और सुंदर नगर में घरों के आगे बने रैंप तोड़ने के लिए नगर परिषद ने बिना ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए पुलिस फोर्स मांग ली। शुक्रवार दोपहर को नगर परिषद के एमई और बिल्डिंग इंस्पेक्टर शहर थाना में पुलिस फोर्स लेने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

जब शहर थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के बारे में जानकारी मांगी तो नगर परिषद के अधिकारी जवाब नहीं दे पाए। इसके चलते पुलिस फोर्स नहीं मिली और अधिकारी बैरंग लौट आए। इस कारण से योग नगर और सुंदर नगर में 55 मकानों के सामने बने रैंप तोड़ने की कार्रवाई टल गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने कहा कि नगर परिषद की तरफ से पुलिस फोर्स मांगी गई है। हमारी तरफ से फोर्स तैयार है। संबंधित अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के लिए कहा गया है।नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार वे पिछले 10 दिनों से पुलिस विभाग से रैंप तोड़ने के लिए पुलिस फोर्स मांग रहे थे। शुक्रवार को पुलिस फोर्स दी जानी थी लेकिन ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त न होने के चलते कार्रवाई बीच में अटक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद अधिकारियों ने रैंप तोड़ने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करवाने के लिए प्रक्रिया ही शुरू नहीं की थी।
पशु बाड़ा संचालक को दिया नोटिस : शहर की हंस कॉलोनी में अवैध रूप से 500 गायों को पालने के मामले में समाधान शिविर में शिकायत आने के बाद नगर परिषद प्रशासन हरकत में आया है।
शुक्रवार को नगर परिषद के सचिव गोविंद टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नगर परिषद प्रशासन ने संबंधित पशु बाड़ा संचालक को हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed