{"_id":"68d03a83929c7310140b69d6","slug":"the-municipality-will-launch-a-campaign-to-remove-encroachments-in-the-city-today-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-140773-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नगर पालिका शहर में आज चलाएगी अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नगर पालिका शहर में आज चलाएगी अतिक्रमण हटाओ अभियान
Sun, 21 Sep 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
रतिया। नगर पालिका द्वारा सोमवार से शहर में चलाए जाने वाले अतिक्रमण अभियान को लेकर दुकानदारों में खौफ पैदा हो गया है और रविवार को कई दुकानदारों द्वारा खुद ही अपनी दुकानों के आगे लगे हुए शेड व बोर्ड उतारने शुरू कर दिए हैं।
नगर पालिका के सफाई निरीक्षक ओंकार सिंह ने बताया कि सोमवार से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह अभियान शहर के बुढलाड़ा रोड, फतेहाबाद रोड, टोहाना रोड, मेन बाजार, मंडी रोड, नए बस स्टैंड के पीछे और अन्य प्रमुख मार्गों पर भी चलाया जाएगा और दुकानों के बाहर लगे हुए शेड व बोर्ड को हटाया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि वह अपनी-अपनी दुकानों के बाहर बने हुए शेड व बोर्ड को अपने आप हटा लें अन्यथा नगर पालिका द्वारा हटाया जाएगा। नगर पालिका की चेतावनी के बाद शहर के कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के ऊपर लगे हुए शेड व बोर्ड को उतारना शुरू कर दिया है।