{"_id":"680005df543ca2e17d00c9a1","slug":"the-municipality-removed-the-carts-from-the-roads-some-people-protested-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-132357-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नगर पालिका ने सड़कों से हटाई रेहड़ियां, कुछ लोगों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नगर पालिका ने सड़कों से हटाई रेहड़ियां, कुछ लोगों ने किया विरोध
Thu, 17 Apr 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 17 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
भूना में नगर पालिका के सचिव दीपक कुमार फल की रेहड़ी को सड़क के साथ फुटपाथ से हटाने के आदेश देते
भूना। शहर की सड़कों पर जाम अब रोज की परेशानी बन गया है। बुधवार को नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की तो कुछ लोगों ने विरोध किया। नगर पालिका सचिव दीपक कुमार ने बताया कि अग्रसेन चौक, शहीद भगत सिंह पार्क, शहीद उधम सिंह चौक, सिविल अस्पताल और पुराने बाजार की सड़कों पर फल-सब्जी की रेहड़ियां और ठेले लगने से जाम लग रहा था।
लगातार शिकायतें मिलने के बाद दो दिन से कार्रवाई चल रही है। बुधवार को नगर पालिका की टीम ने सड़क और फुटपाथ पर लगी अवैध रेहड़ियों को हटाया। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया। गांव से आकर गाड़ियों में सब्जी बेचने वाले भी कार्रवाई के खिलाफ थे। हालांकि शहरवासियों ने नगर पालिका की कार्रवाई की सराहना की। लोगों ने बताया कि शाम चार बजे के बाद रेहड़ियां चौक के बीचोंबीच लग जाती हैं। इससे बड़े वाहन जाम में फंस जाते हैं। दीपक कुमार ने कहा कि फुटपाथ पर दुकानें लगने से सड़क पूरी तरह जाम हो जाती है। इसलिए अतिक्रमण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।