{"_id":"636d34727bd594576766554e","slug":"the-motorcycle-was-stolen-in-the-evening-fatehabad-news-hsr6467958132","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम को चुराई रात को छोड़ गया मोटरसाइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम को चुराई रात को छोड़ गया मोटरसाइकिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में चोर गिरोह सक्रिय है। अस्पताल में से बुधवार शाम को जिंदगी संस्था के अध्यक्ष हरदीप सिंह का मोटरसाइकिल चुरा लिया गया, सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हुई तो रात को चोर उसी जगह पर मोटरसाइकिल छोड़ गया। इसके 15 घंटे बाद नागरिक अस्पताल की पार्किंग से दवाई लेने आए मरीज का चोर मोटरसाइकिल चुराकर ले गए। चोरी की सूचना के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। मगर अस्पताल की पार्किंग और मेन गेट पर सीसीटीवी न होने से मोटरसाइकिल चुराने वाले गिरोह का सुराग नहीं लग पाया।
मामले के मुताबिक अस्पताल में वीरवार सुबह दवाई लेने आए गुरुनानकपुरा मोहल्ला निवासी चरणजीत ने बताया कि वह अस्पताल में दवाई लेने के लिए आया था। जब आधा घंटा बाद वापस आया तो पार्किंग में खड़ा किया गया मोटरसाइकिल गायब था। आसपास पड़ताल की गई लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। नागरिक अस्पताल में पार्किंग के साथ ही पुलिस चौकी बनी है लेकिन बावजूद इसके चोर गिरोह बेखौफ हैं। नागरिक अस्पताल में पहले भी मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं हो चुकी है। लेकिन अस्पताल प्रशासन की तरफ से कोई कदम नहीं उठाए गए हैं।
अस्पताल में कैमरे, मेन गेट पर व्यवस्था नहीं
नागरिक अस्पताल में हाई क्वालिटी के कैमरे लगे हैं लेकिन मेन गेट और आमजन के लिए बनाई गई पार्किंग में कोई व्यवस्था नहीं है। मेन गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगे हो तो आने-जाने वाले पर नजर रखी जा सकती है।