{"_id":"6748a954aa13f4e155080e7b","slug":"the-matter-of-scuffle-between-shopkeeper-and-municipal-workers-reached-the-police-station-settled-in-the-panchayat-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-125697-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दुकानदार व पालिका कर्मियों के बीच हाथापाई का मामला थाने पहुंचा, पंचायत में निपटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दुकानदार व पालिका कर्मियों के बीच हाथापाई का मामला थाने पहुंचा, पंचायत में निपटा
विज्ञापन
भूना। पुराने बाजार में बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एक दुकानदार की ओर से पालिका कर्मियों पर दूषित पानी फेंकने के मामले पर वीरवार दोपहर तक नगरपालिका कर्मियों ने कामकाज बंद रखा। नगरपालिका सचिव नवीन पांडे ने दुकानदार के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने व पालिका कर्मियों पर दूषित पानी फेंककर अपमानित करने का मामला दर्ज करने का पुलिस को सिफारिश पत्र भेजा।
उधर, दुकानदार ने सीएचसी केंद्र में भर्ती होकर नगरपालिका कर्मियों पर मारपीट करने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। चिकित्सकों ने दुकानदार को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। नगरपालिका कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद पुलिस ने दोनों ही पक्षों की शिकायत पर संज्ञान लिया। लेकिन पंचायती लोगों के हस्तक्षेप के बाद दुकानदार व पालिका कर्मियों के बीच मनमुटाव दूर हो गया और दोपहर बाद पंचायती लिखित समझौता पुलिस में दिया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों ही पक्षों की शिकायत पुलिस में आई थी। मगर मुकदमा दर्ज करने से पहले ही दोनों पक्षों ने पुलिस कार्रवाई न करने के लिए लिखित में पत्र सौंप दिया।
यह था मामला
जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर बाद पुराने बाजार में नगरपालिका अधिकारियों की निगरानी में अवैध कब्जा हटाओ अभियान चलाया गया था। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नजदीक एक दूध डेयरी के संचालक के लड़के ने पालिका कर्मियों पर दूषित पानी फेंक दिया। हालांकि, नगरपालिका कर्मचारियों ने उपरोक्त दुकान के आगे से कोई भी कब्जा नहीं हटाया था। फिर भी दूषित पानी फेंक कर गलत हरकत किए जाने पर एक कर्मचारी ने लड़के के थप्पड़ मार दिया था, इस पर हल्का-फुल्का विरोध हुआ। बुधवार देर शाम को डेयरी दुकानदार ने अपने लड़के का मेडिकल करवाकर संबंधित अधिकारियों व पालिका कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस में रिपोर्ट दी थी। जब दुकानदार की हरकत का पता नगरपालिका अधिकारियों को लगा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने व पालिका कर्मचारियों पर दूषित पानी फेंकने की शिकायत पुलिस में दे दी। वीरवार सुबह नगरपालिका कर्मचारियों ने हड़ताल करके आरोपी लड़के के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग पर विरोध शुरू कर दिया।