फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The manager of Capri Gold Loan Bank branch Bhuna died after being hit by a goods train under suspicious circumstances

Fatehabad News: प्रबंधक की संदिग्ध परिस्थितियों में मालगाड़ी के नीचे आने से हुई मौत

Tue, 21 Jan 2025 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 21 Jan 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
The manager of Capri Gold Loan Bank branch Bhuna died after being hit by a goods train under suspicious circumstances
भूना के कैपरी गोल्ड लोन शाखा भूना के प्रबंधक नवीन कुमार का फाइल फोटो
भूना। कैपरी गोल्ड लोन बैंक शाखा भूना के मैनेजर नवीन कुमार (43) की सोमवार देर शाम रेलवे स्टेशन टोहाना पर संदिग्ध परिस्थितियों में मालगाड़ी के नीचे आने से मौत हो गई। मंगलवार को सोशल मीडिया में फोटो वायरल होने के बाद मृतक के परिजन टोहाना पहुंचे और शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन


रेलवे पुलिस जाखल ने मृतक के रिश्तेदार प्रवीण कुमार खुराना के बयान पर फिलहाल इतफाकिया की कार्रवाई की है। पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि नवीन कुमार सोमवार को फतेहाबाद जाने के लिए तैयार हुए थे। जिनको बस स्टैंड पर उनका 17 वर्षीय बेटा जितेश कुमार बाइक पर बस स्टैंड छोड़कर गया था।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार नवीन अपना मोबाइल फोन घर भूल गए थे। रात को जब नवीन घर नहीं पहुंचे, तो परिवार के लोग चिंतित हुए और उनकी तलाश के लिए इधर-उधर प्रयास किए। मंगलवार सुबह जब सोशल मीडिया के ग्रुपों में नवीन की मालगाड़ी के नीचे आने से मौत से संबंधित फोटो देखी तो परिवार के लोग तुरंत टोहाना पहुंचे और पहचान करके शव की पोस्टमार्टम कार्रवाई करवाकर शाम को अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




कैपरी गोल्ड लोन बैंक शाखा भूना के प्रबंधक थे नवीन कुमार

परिजनों के अनुसार धमीजा कॉलोनी निवासी नवीन कुमार पिछले कई वर्षों से पंजाब एंड सिंध बैंक फतेहाबाद व रतिया में सेवाएं दे चुके थे। 28 दिसंबर 2022 को शहर भूना में कैपरी गोल्ड लोन बैंक शाखा का निर्माण होने पर उन्हें बतौर मैनेजर पद की जिम्मेवारी मिली हुई थी। उनकी मौते से हर कोई स्तब्ध है



बैंक प्रबंधक की पत्नी लगी है अध्यापिका

मृतक नवीन कुमार की पत्नी रेखा रानी राजकीय प्राथमिक पाठशाला भूना में जेबीटी टीचर हैं। बड़ा बेटा जितेश 12वीं का छात्र है और एक गोद ली बेटी है। मृतक के रिश्तेदार गोल्डी ने बताया कि घर में किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं था। नवीन फतेहाबाद जाने के लिए घर से निकले थे, मगर जाखल और फिर टोहाना कैसे पहुंचे यह समझ में नही आ रहा है।




क्या कहती है रेलवे पुलिस

रेलवे पुलिस थाना जाखल के इंचार्ज सतीश कुमार ने बताया कि सोमवार देर शाम को मालगाड़ी के नीचे आने से एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना मिली थी। रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पटरी से उठाया और उसकी पहचान के लिए प्रयास किए गए। परंतु रात्रि को पहचान नहीं हो पाई थी। मंगलवार सुबह नवीन कुमार निवासी धमीजा कॉलोनी, भूना के रूप में शव की पहचान हुई। उसके बाद परिजनों को सूचित किया गया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में फिलहाल इत्तफाकिया की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed