फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The lock of the house was broken and cash and anklets were stolen

Fatehabad News: मकान का ताला तोड़कर नकदी और पाजेब चुराई

Thu, 17 Apr 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 17 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
The lock of the house was broken and cash and anklets were stolen
फतेहाबाद। शहर की भीमा बस्ती बावा वाली गली में मकान का ताला तोड़कर चोर चार जोड़ी चांदी की पाजेब और 6 हजार रुपये की नकदी चुराकर ले गए। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गुड्डी देवी ने बताया कि वह भीमा बस्ती में बावा वाली गली में जय देवी के मकान में किराये पर रह रही है। महिला ने बताया कि वह शादी समारोह में रोटी बनाने का कार्य करती है। 14 अप्रैल को वह अपने मकान और कमरे को ताला लगाकर काम पर चली गई। जब वह 15 अप्रैल सुबह 5:30 बजे घर लौटी तो मकान के बाहर और अंदर के कमरे के ताले टूट हुए थे। कमरे के अंदर रखी अलमारी को चेक किया तो चार जोड़ी चांदी की पाजेब जिनका वजन 400 ग्राम है और अलमारी में रखी हुई 6 हजार की नकदी गायब थी। उसने आस पड़ोस में भी काफी पड़ताल की, लेकिन चोरी को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली। जिसके बाद महिला ने पुलिस को मामले की शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed