फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The land auction could not take place in Nadel village due to farmers' protests.

Fatehabad News: गांव नडेल में किसानों के विरोध पर नहीं हो पाई जमीन की नीलामी

Thu, 15 Jan 2026 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 15 Jan 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
The land auction could not take place in Nadel village due to farmers' protests.
जाखल के गांव नडेल में जमीन नीलामी प्रक्रिया का विरोध जताने पहुंचे किसान।
जाखल। खंड के गांव नडेल में पिछले कई दिनों से चर्चित पैसों के लेनदेन के मामले में वीरवार को न्यायालय के आदेश पर प्रस्तावित जमीन की नीलामी की प्रक्रिया किसानों के विरोध और किसी भी बोलीदाता के नहीं आने के चलते नहीं करवाई जा सकी। हालांकि तनाव के चलते काफी संख्या में पुलिसबल को मौके पर तैनात किया गया था। नीलामी प्रक्रिया को लेकर जाखल के नायब तहसीलदार रशविंदर सिंह तथा जाखल थाना प्रभारी सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे। गांव में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती के चलते नडेल गांव पुलिस छावनी में तब्दील नजर आया।
विज्ञापन

नीलामी प्रक्रिया से पहले ही भारतीय किसान यूनियन (एकता उग्रहा) द्वारा वीरवार सुबह धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। धरने में बड़ी संख्या में किसान और महिलाएं मौजूद रहीं। बता दें कि भाकियू ने बुधवार देर शाम वीडियो जारी कर किसानों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की थी। धरना-प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि किसान की जमीन किसी भी सूरत में नीलाम नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान संगठन गांव के किसान के साथ मजबूती से खड़ा है। किसानों के विरोध के चलते नीलामी की प्रक्रिया करने पहुंचा प्रशासन बैरंग लौट गया। वहीं प्रशासन का तर्क है कि कोई भी बोलीदाता मौके पर पहुंचकर बोली नहीं लगा सका।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार व थाना प्रभारी भी मौके पर रहे तैनात : नीलामी प्रक्रिया को लेकर जाखल के नायब तहसीलदार रशविंदर सिंह धुन और जाखल थाना प्रभारी सुरेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर पहले से ही जवानों की तैनाती कर रखी थी। हालांकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed