फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The lady of ahrwan is also Corona positive

अहरवां की महिला भी कोरोना पॉजिटिव

Thu, 28 May 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
The lady of ahrwan is also Corona positive
दिल्ली से हिसार तक रोडवेज बस में आई एक और महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। गांव अहरवां निवासी महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। ये महिला भी नौ माह के बच्चे के साथ 23 मई को दिल्ली से रोडवेज बस में आई थी और 27 मई को सैंपल लिया गया था। जिसकी रिपोर्ट वीरवार शाम को आई है। इसी बस में हिसार तक आई टोहाना के गांव चंदड़कलां निवासी मां-बेटी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिल चुकी है। इन लोगों ने दिल्ली से हिसार तक एक साथ यात्रा की थी। महिला पिछले दो माह से अपने दिल्ली स्थित मायके में थी। अहरवां निवासी महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही फतेहाबाद के उप सिविल सर्जन डॉ.हनुमान, नागरिक अस्पताल के डेंटल सर्जन मेजर शरद तुली, नागरिक अस्पताल रतिया इंचार्ज डॉ. भरत सिंह व एसएमओ डॉ. घनश्याम सकरवाल पूरी टीम के साथ एंबुलेंस गाड़ी लेकर गांव अहरवां स्थित रूडी वाली ढाणी में पहुंच गए। महिला का नौ माह का बच्चा भी है। महिला अपने परिवार के साथ गांव अहरवां में एक ढाणी में रहते हैं। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद महिला को अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया है। मामले के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उनके पास फ्लू क्लीनिक में गांव अहरवां निवासी महिला अपने पति के साथ जांच करवाने के लिए आई थी। महिला ने बताया कि वह 23 मई को दिल्ली से हिसार तक रोडवेज बस में आई थी और इसके बाद उसका पति हिसार से गांव अहरवां तक मोटरसाइकिल पर लेकर आया था। ग्रामीणों के कहने पर वह पति के साथ 26 मई की शाम को जांच करवाने के लिए आई। महिला को बुधवार सुबह नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में बुलाकर सैंपल लिया और इसके बाद उसे घर पर क्वारंटीन कर दिया। वीरवार शाम को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

रोडवेज बस में चंदड़कलां की लड़की के साथ बेटी थी महिला :
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा महिला से हिस्ट्री लेने में सामने आया है कि वह उसने दिल्ली से हिसार तक आनलाइन टिकट बुक करवाई थी। वह दिल्ली से चंदड़कलां निवासी युवती के साथ वाली सीट पर बैठकर आई थी। युवती की रिपोर्ट बुधवार रात को पॉजिटिव आ चुकी है। अब गांव अहरवां निवासी महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

रोडवेज विभाग में मचा हड़कंप, खंगाल रहे रिकार्ड :
दिल्ली से सिरसा तक रोजाना हरियाणा रोडवेज दिल्ली डिपो की बस आती है। रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक महिला हिसार तक बस में आई थी। ये बस आगे फतेहाबाद तक नहीं आई। इसके पीछे कारण सवारी न होने के कारण फतेहाबाद तक नहीं आई। बस में गांव चंदड़कला निवासी महिला व उसके लड़का-लड़की भी थे। इसके अलावा गांव अहरवां निवासी महिला भी शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला 23 मई को दिल्ली से हिसार तक रोडवेज बस में आई थी। बुधवार रात को पॉजिटिव आए मां-बेटी भी इसी बस में आए थे। इनका आपस में कनेक्शन है। फिलहाल महिला के संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार कर सैंपल लिए जा रहे हैं। - डॉ.मनीष बंसल, सिविल सर्जन, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed