फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The lack of toilets is affecting businesses.

Fatehabad News: शौचालय की दरकार, प्रभावित हो रहा कारोबार

Sat, 27 Dec 2025 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 27 Dec 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
The lack of toilets is affecting businesses.
शहर का जवाहर चौक जहां पर शौचालय के निर्माण की मांग उठ रही है। संवाद
फतेहाबाद। शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों में शामिल जवाहर चौक पिछले कई वर्षों से मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। मुख्य बाजार के बीचों-बीच स्थित इस चौक और आसपास के क्षेत्र में आज तक सार्वजनिक शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके कारण स्थानीय दुकानदारों के साथ-साथ खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों, खासकर महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या केवल जवाहर चौक तक सीमित नहीं है बल्कि शहर के कई अन्य हिस्सों में भी शौचालय की व्यवस्था आज तक अधूरी है।
विज्ञापन

जवाहर चौक ऐसा इलाका है जहां दिनभर और शाम के समय हजारों की संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। इसके बावजूद नगर परिषद की ओर से यहां शौचालय निर्माण को लेकर अब तक केवल आश्वासन ही दिए गए हैं। दुकानदारों का कहना है कि लंबे समय से शौचालय बनाने की बातें तो होती रही हैं, लेकिन अब तक न तो कोई एस्टीमेट तैयार हुआ और न ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन




दुकानदार और ग्राहक दोनों परेशान
स्थानीय दुकानदार गुरदीप सिंह, चमनदीप सिंह, विकास कुमार, सुशील, सोहित और अजय का कहना है कि उन्हें सुबह से देर रात तक दुकानों पर रहना पड़ता है। शौचालय न होने के कारण उन्हें या तो दूर किसी धर्मशाला में जाना पड़ता है या फिर घर तक जाना मजबूरी बन जाती है। उनका कहना है कि बाजार में आने वाली महिलाओं के लिए स्थिति और भी गंभीर है। शौचालय की अनुपलब्धता के कारण महिलाएं बाजार में अधिक समय रुकने से बचती हैं जिससे दुकानदारों के व्यापार पर सीधा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बार-बार मांग के बावजूद प्रशासन मौन
व्यापार मंडल और स्थानीय निवासियों द्वारा कई बार नगर परिषद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं। हर बार समस्या के समाधान का आश्वासन तो दिया गया, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। दुकानदारों का कहना है कि सरकार स्वच्छ भारत अभियान की बात करती है, लेकिन शहर के सबसे व्यस्त बाजार में ही शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा का अभाव चिंता का विषय है।




व्यापार पर पड़ रहा प्रतिकूल प्रभाव
जवाहर चौक के व्यापारियों का कहना है कि बुनियादी सुविधाओं के अभाव में ग्राहक अब पारंपरिक बाजारों से दूरी बना रहे हैं। लोग मॉल, स्मार्ट बाजार या ऑनलाइन शॉपिंग को प्राथमिकता देने लगे हैं, जहां सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। व्यापारियों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो शहर के पुराने बाजारों का व्यापार धीरे-धीरे खत्म होने की कगार पर पहुंच जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जवाहर चौक में जल्द से जल्द सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और व्यापार को भी संजीवनी मिले।

---
हंस मार्केट सहित कई जगहों पर शौचालय की बनाने की जरूरत है। इसके लिए आगामी दिनों में मंथन कर लोगों को सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
- सविता टुटेजा, उप प्रधान नगर परिषद फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed