फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The kingpin of chain robbers from women arrested from Punjab, confessed to 10 incidents

महिलाओें से चेन लुटेरों का सरगना पंजाब से गिरफ्तार, 10 वारदात कबूली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 05:45 PM IST
विज्ञापन
The kingpin of chain robbers from women arrested from Punjab, confessed to 10 incidents
पंजाब और हरियाणा में स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने के आरोपी को कोर्ट में पेश करने ले जाती हु? - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। पंजाब और हरियाणा में महिलाओं से सोने की चेन छीनने की वारदात को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के मुख्य सरगना को मानसा पंजाब से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सोनू निवासी बरनाला रोड ठुठियावाली कैचिंया मानसा (पंजाब) के तौर पर हुई है। आरोपी को पुलिस ने रविवार को कोर्ट मे पेश किया। पुलिस ने आरोपी को चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चेन लूट की वारदात अपने साथी मंगल, निवासी निनोद नगर खन्ना (पंजाब) के साथ मिलकर की है। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में फतेहाबाद में सात, सिरसा मे एक, पंजाब से दो चेन लूट की वारदात कबूल की है। आरोपी को पकड़ने में सीआईए टीम के एएसआई प्रदीप कुमार, एएसआई राजेश कुमार व सिपाही कमल कुमार शामिल रहे। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि दोनों सिर्फ महिलाओं से चेन छीनने की वारदात को अंजाम देते थे। बता दें कि 17 अगस्त को अग्रवाल कॉलोनी की एक महिला ने शहर थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी सुबह मोटरसाइकिल से दो युवक आए। पता पूछने के बहाने सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया की साथी के साथ मोटरसाइकिल से वारदात को अंजाम देते थे। कोई पहचान न हो सके इसलिए वह हेलमेट लगाते थे। उसने बताया कि वह नशा करता है। चेन स्नैचिंग कर उसे बेच कर नशे की पूर्ति करते हैं। इसके अलावा अन्य शौक पूरे करते हैं।
विज्ञापन

एसपी ने सीआईए को दी थी जांच
शहर फतेहाबाद में बढ़ती चेन लूट की वारदात को देखते हुए एसपी आस्था मोदी ने सीआईए फतेहाबाद को कार्रवाई की जिम्मेदारी सौंपी। सीआईए पुलिस टीम एएसआई प्रदीप कुमार के नेतृत्व में आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज व अन्य सुराग जुटाकर गुप्त सूचना के आधार पर एक आरोपी को बरनाला रोड मानसा पंजाब से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हरियाणा व पंजाब में चेन लूट की 10 वारदात कबूल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब और हरियाणा में चेन स्नेचिंग की ये वारदात कबूली
17 अगस्त 2022 को अग्रवाल कॉलोनी फतेहाबाद से महिला से सोने की चेन लूटी।
17 अगस्त 2022 को शहर टोहाना से एक महिला से सोने की चेन लूटकर फरार।
17 अगस्त 2022 को सिरसा शहर से एक महिला से सोने की चेन लूटकर भागा।
16 अगस्त 2022 को मानसा पंजाब से एक महिला से सोने की चेन लूटकर भागा
16 अगस्त 2022 को बुढलाडा पंजाब से महिला से सोने की चेन लूटकर ले गए।
23 जुलाई 2022 को भूना रोड टोहाना से एक महिला से सोने की चेन लूटे थे।
26 जनवरी 2022 को हुड्डा सेक्टर तीन फतेहाबाद से एक महिला से सोने की चेन लूटी।
26 जनवरी 2022 को मॉडल टाउन फतेहाबाद से मकान के आगे चबूतरे पर बैठी महिला से सोने की चेन लूटी।
करीब एक साल पहले ऑफिसर कॅालोनी खैराती रोड फतेहाबाद से महिला से सोने की चेन छीनकर ले गए।
करीब एक साल पहले मॉडल टाउन रतिया से एक बुजुर्ग महिला व एक अन्य महिला से सोने की चेन छीना।
महिलाओं से
कोट
सोने की चेन छीनने के गिरोह के मुख्य आरोपी को सीआईए फतेहाबाद ने पकड़ा है। आरोपी ने करीब 10 वारदात कबूल की है। आरोपी को पूछताछ व बरामदगी के लिए चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
-आस्था मोदी, पुलिस अधीक्षक फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed