फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The joy of consecration of life, the chants of Shri Ram echoed.

Fatehabad News: प्राण प्रतिष्ठा का उल्लास, गूंजे श्रीराम के जयकारे

Tue, 23 Jan 2024 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 23 Jan 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
The joy of consecration of life, the chants of Shri Ram echoed.
श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में ​झूमते पंचा
फतेहाबाद। अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर जिले के श्रद्धालुओं में भी जबरदस्त उत्साह रहा। शहर से लेकर गांवों के मंदिरों में दिनभर कार्यक्रम चलते रहे। जिले के करीब 400 मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में कार्यक्रम हुए। जहां श्रद्धालुओं ने कीर्तन करके जश्न मनाया। 116 स्थानों पर बड़ी एलईडी लगाकर सजीव प्रसारण देखा गया। फतेहाबाद शहर में 12 स्थानों पर बड़ी स्क्रीन लगाई गई। फूलों की दुकानों पर भी भीड़ लगी रही। लोगाें ने अपने घरों में भी राम दरबार स्थापित किए। रात को घरों में दीये जलाए गए। पूरे शहर में नगर परिषद की ओर से लड़ियां लगाई गईं, जिनसे शहर जगमग रहा।
विज्ञापन


जिले के मंदिरों में श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। घरों के ऊपर राम ध्वजा फहराई गई। मंदिरों में हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ व राम का नाम जप चलते रहे। शहर के दुर्गा मंदिर, शिवालय मंदिर, मॉडल टाउन में स्थित गीता मंदिर, विचार आश्रम मंदिर, पुरानी तहसील चौक स्थित श्रीशनि देव मंदिर, श्रीराम सेवा समिति धर्मशाला चिल्ली वाली, हनुमान मंदिर, श्रीरघुनाथ मंदिर, श्रीअमर ज्योति मंदिर, प्राचीन श्रीशिव मंदिर, बतरा कॉलोनी स्थित श्रीहनुमान मंदिर, अग्रवाल कॉलोनी स्थित बालाजी हनुमान मंदिर सहित शहर के अन्य मंदिरों में राम भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। जैसे ही रामलला अयोध्या में विराजमान हुए, भक्तों ने भजनों पर झूमकर अपनी खुशी का इजहार किया। चौक चौराहे हो या फिर गली-गली लोग झूमते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन


---
सीधा प्रसारण को लेकर दिखी रामभक्तों में उत्सुकता
फतेहाबाद शहर में भगवान राम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहर के दुर्गा मंदिर, अनाज मंडी, पुराना बस स्टैंड, थाना रोड पर वैध रामेश्वर की दुकान के आगे, भाटिया कॉलोनी, रघुनाथ मंदिर, हंस कॉलोनी के श्री श्याम मंदिर, मोबाइल मार्केट, लक्ष्मी नारायण मंदिर, बीमा कॉलोनी में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर, अग्रवाल कॉलोनी के हनुमान मंदिर, रतिया चुंगी रोड स्थित विचार आश्रम मंदिर में बड़ी स्क्रीन लगाकर राम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का सजीव प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्सुकता देखी गई। लोग स्क्रीन के सामने 12 बजे ही जुटने आरंभ हो गए थे और राम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर काफी उत्सुक दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
प्राण प्रतिष्ठा होते ही झूमे श्रद्धालु, हुई आतिशबाजी
फतेहाबाद की अनाज मंडी स्थित श्री राम सेवा समिति धर्मशाला में पहले मंगल पाठ किया गया। जैसे ही भगवान राम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा हुई तो आतिशबाजियां व पटाखे जलाकर भगवान श्रीराम के जयकारों के साथ श्रद्धालु भजनों पर झूमते दिखाई दिए। वहीं शाम को पांच बजे श्री राम सेवा समिति धर्मशाला चिल्ली वाली में भी आतिशबाजी की गई। इस दौरान समिति प्रधान धर्मपाल बुढ़लाडिया, सचिव ज्ञानचंद मित्तल, रामलीला के सह निर्देशक शंकर बंसल सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे। श्रीरघुनाथ मंदिर में इस दौरान भव्य कार्यक्रम हुआ। यहां पर दिन में भगवान राम का पाठ हुआ जबकि दोपहर 3 बजे सुंदरकांड पाठ किया गया। शाम को 6 बजे मंदिर परिसर में 2100 दीये प्रज्ज्वलित किए गए। शहर के तुलसीदास मंदिर में विशेष रूप से राम नाम का जाप किया गया। मंदिर में भगवान राम के मंदिर को फूलों व गुब्बारों से सजाया गया। सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए लंगर का विशेष प्रबंध रहा। शहर के करीब 50 स्थानों पर भी लंगर की व्यवस्था लोगों ने की हुई थी। शहर की मोबाइल मार्केट, वैध रामेश्वर दास की दुकान, जवाहर चौक, अनाज मंडी, भूना मोड़, जीटी रोड सहित अनेक स्थानों पर चावल, हलवा-चना व पकौड़ों का लंगर चलाया गया।



सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया कीर्तन
पुरानी तहसील चौक स्थित श्रीशनि मंदिर में महिलाओं ने सुबह 11 बजे से लेकर एक बजे तक कीर्तन किया। इसके बाद लंगर लगाया गया। श्रीबालाजी हनुमान सेवा मंडल के प्रधान अजय भारती गोपा ने बताया कि दो दिनों से भगवान राम के अयोध्या में विराजमान होने को लेकर तैयारियां चल रही हैं। सोमवार को महिलाओं ने एकत्रित होकर भगवान राम की पूजा अर्चना की है। साथ ही लंगर की व्यवस्था भी की गई। श्री रघुनाथ मंदिर में भाजपा के जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा मुख्य रूप से पहुंचे। इस अवसर पर टेकचंद मिढ़ा, नरेश सरदाना, केतन मिढ़ा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed