फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The in-laws were not going to go, the fake pistol was looted

ससुराल जाने को नहीं थे रुपये, नकली पिस्तौल दिखा लूटे रुपये

Fri, 26 Mar 2021 11:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
The in-laws were not going to go, the fake pistol was looted
चंडीगढ़ रोड़ स्थित धर्मचंद संतलाल पेट्रोल पंप से लूटपाट मामले में पुलिस ने दिलचस्प खुलासा किया है। लूटपाट करने वाला कोई पेशेवर अपराधी नहीं है। उसके पास ससुराल जाने को रुपये नहीं थे, इसलिए नकली पिस्तौल दिखाकर पेट्रोल पंप के कारिंदे से रुपये लूट लिए। आरोपी पंजाब निवासी प्रेम को पुलिस ने न्यायालय मे पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है ताकि रिमांड के दौरान और पूछताछ हो सके। इसके अलावा कारिंदे से छीना गया मोबाइल भी बरामद करना है।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसका रतिया में ससुराल है। ससुराल जाने के लिए वह घर से आया था, लेकिन उसके पास गाड़ी में तेल डलवाने के लिए रुपये नहीं थे। उसके पास जेब खर्च भी नहीं था। उस समय वह शराब के नशे में था। उसने बच्चों के खेलने वाली पिस्तौल दिखाकर ही पेट्रोल पंप के कारिंदे को डराया था।
विज्ञापन

डीएसपी बिरम सिंह ने बताया कि आरोपी के पास क्वालिस गाड़ी है। आरोपी ने बताया कि खिलौना पिस्तौल से उसने वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के समय शराब के नशे में था। हालांकि अभी पुलिस ने नहीं बताया कि नकली पिस्तौल बरामद कर लिया या नहीं। डीएसपी ने बताया कि आरोपी रतिया रोड स्थित जमालपुर फाटक के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये था मामला
धर्मचंद संतलाल पेट्रोल पंप पर काम करने वाले गांव नांगला निवासी कर्मवीर ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि अज्ञात क्वालिस सवार गाड़ी चालक पंप पर आया। उसने पहले अपनी गाड़ी की टंकी में तेल भरवाया। उसके बाद पिस्तौल दिखाकर उससे मोबाइल व नकदी लूटकर ले गया। पुलिस ने आरोपी पंजाब के लहरागागा निवासी प्रेम कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed