फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The hydraulic ladder purchased by the Municipal Council for Rs 7 lakh did not last even for seven days, the agency did not replace it.

Fatehabad News: नगर परिषद द्वारा खरीदी गई सात लाख से हाइड्रोलिक सीढ़ी सात दिन भी नहीं चली, एजेंसी ने नहीं बदली

Sat, 28 Sep 2024 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 28 Sep 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
The hydraulic ladder purchased by the Municipal Council for Rs 7 lakh did not last even for seven days, the agency did not replace it.
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में खड़ी हाईड्रोलिक सीढ़ी
फतेहाबाद। पार्षदों के बार-बार मांग के बाद शहर में स्ट्रीट लाइटें लगाने और मरम्मत के लिए नगर परिषद की ओर से खरीदी गई हाइड्रोलिक सीढ़ी सात दिन भी नहीं चल पाई। सात लाख से खरीदी गई सीढ़ी दो माह से ज्यादा समय से नगर परिषद कार्यालय में धूल फांक रही है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने संबंधित ठेकेदार को हाइड्रोलिक सीढ़ी बदलने के निर्देश दिए थे लेकिन अभी तक नहीं बदली गई है। हालात ये है कि सीढ़ी न होने से खराब स्ट्रीट लाइटें ठीक नहीं हो पा रही हैं। हिसार-सिरसा रोड पर ही 20 से 25 लाइटें खराब हैं।
विज्ञापन

सीढ़ी के दो दिन बाद ही टूट गए थे टायर
नगर परिषद की ओर से खरीदी गई हाइड्रोलिक सीढ़ी के दो दिन बाद ही टायर टूट गए थे। इन टायरों को बदलने में ही 10 दिन का समय लग गया था। जब सीढ़ी को कर्मचारी फील्ड में लेकर गए तो ये काम नहीं कर पाई। कर्मचारियों की माने तो इसे खींचकर ले जाने के लिए ट्रैक्टर या फिर चार से पांच लोगों की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के तीन शहरों में लग चुकीं लाइटें
शहर लाइटें
फतेहाबाद - 2050
रतिया - 1300
टोहाना - 2500
सीढ़ी के लिए जो भी समस्या आ रही है उसका समाधान करवाया जाएगा। हाइड्रोलिक सीढ़ी की पिछले दिनों ही खरीद की गई थी लेकिन दिक्कत के कारण इसे बदलवाया जाएगा।
- राजेंद्र सिहं खिंची, प्रधान, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article