फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The house of a young man who had inter-caste marriage was set on fire

Fatehabad News: अंतरजातीय विवाह करने वाले युवक के घर में लगाई आग

Tue, 30 Apr 2024 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 30 Apr 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
The house of a young man who had inter-caste marriage was set on fire
 घर में लगाई आग से जला सामान
भूना (फतेहाबाद)। क्षेत्र के एक गांव में युवक-युवती के अंतरजातीय प्रेम विवाह मामले में तनाव पैदा हो गया है। ऐसा युवक के घर में रविवार रात किसी के द्वारा आग लगा देने के बाद हुआ है। घर में आग लगने से काफी सामान नष्ट हो गया। गनीमत यह रही कि मौके पर दो गैस सिलिंडर थे अगर इनमें धमाका हो जाता तो जनहानि तक हो सकती थी।
विज्ञापन

महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर सुलोचना देवी ने बताया कि प्रेम विवाह करने वाले युवक के भाई ने शिकायत दी है कि उनके घर में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी है, जिससे घर में काफी सामान जल गया है और कुछ चोरी कर लिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया। युवक के परिजनों पर पहले भी हमला हो चुका है। इस मामले में पुलिस 14 नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके दो महिलाओं समेत आठ नामजद लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

ये है मामला
भूना क्षेत्र के एक गांव से 15 फरवरी की रात को युवक-युवती ने अंतरजातीय विवाह कर लिया था। इस मामले में युवती के पिता ने 17 फरवरी को थाना भूना में शिकायत देकर बेटी की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए 28 फरवरी को दोनों को हिरासत में ले लिया और कोर्ट में पेश कर 164 के बयान दर्ज करवाए। न्यायालय में युवती ने बताया कि वह अनिल कुमार के साथ रहना चाहती है और उसके साथ उसने प्रेम विवाह कर लिया है। युवती ने अपने मां-बाप के साथ जाने से इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed