{"_id":"6a284f223538ed218c05db66","slug":"the-heat-wave-continued-until-noon-the-weather-changed-in-the-evening-and-hailstorms-occurred-in-samain-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-155401-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दोपहर तक चली लू, शाम को बदला मौसम, समैन में हुई ओलावृष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दोपहर तक चली लू, शाम को बदला मौसम, समैन में हुई ओलावृष्टि
Tue, 09 Jun 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
गांव समैन में हुई ओलावृष्टि को हाथ में लेकर दिखाते ग्रामीण। संवाद
फतेहाबाद/समैन। जिले में मंगलवार को दोपहर तक मौसम खुश्क रहने के कारण तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। दिनभर तेज धूप और लू के चलने के बाद शाम करीब चार बजे के बाद मौसम में बदलाव आया। जिससे क्षेत्र में बादल छाए रहे व तेज हवाएं चलीं। टोहाना उपमंडल के गांव समैन में हल्की बूंदाबांदी के साथ ओलावृष्टि हुई। मौसम विशेषज्ञों ने अगले तीन दिन मौसम के खुश्क रहने के आसार जताए हैं।
मंगलवार को दोपहर चार बजे तक मौसम के खुश्क रहने से जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण सड़कों पर आवाजाही कम रही। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों की संख्या अपेक्षाकृत कम देखने को मिली। वहीं गर्मी के कारण बिजली की एक दिन की खपत 82 लाख यूनिट खर्च दर्ज की गई।
गांव समैन में हुई ओलावृष्टि को लेकर किसान नन्हा राम मास्टर ने बताया कि कई सालों के बाद बड़े आकार के ओले गिरे हैं। इन ओलों से सब्जियों की फसलों में नुकसान की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि ओले गिरने से खेतों में तैयार खड़ी सब्जियों की पत्तियां और फल प्रभावित हुए हैं। विशेष रूप से भिंडी, घीया, तोरी और टमाटर सहित अन्य मौसमी सब्जियों को नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव से खेती पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है और उत्पादन प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
-- -- -- --
:: जिले में 12 जून तक मौसम खुश्क व गर्म रहने के आसार हैं। इस दौरान दक्षिण-पश्चिमी खुश्क हवाएं चलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। बीच-बीच में हल्के बादल व धूल भरी हवाएं चल सकती है।
- डॉ. मदन खिचड़ विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार।