फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The head constable posted in the escort of the Deputy Chief Minister shot himself in a moving car and committed suicide.

Fatehabad News: उप मुख्यमंत्री की एस्कॉर्ट में तैनात हेड कांस्टेबल ने चलती कार में खुद को गोली मारकर जान दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
The head constable posted in the escort of the Deputy Chief Minister shot himself in a moving car and committed suicide.
फतेहाबाद। सिरसा रोड पर गांव दरियापुर में फोरलेन ओवरब्रिज पर रविवार सुबह उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की एस्कॉर्ट में तैनात हेडकांस्टेबल हिसार के गांव किराडा निवासी 40 वर्षीय सुनील ने चलती कार में खुद को सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर सुसाइड कर लिया। गोली लगने के बाद ओवरब्रिज पर गाड़ी अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराती हुई ओवरब्रिज की दीवार से टकरा गई।राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा शव नागरिक अस्पताल में लाया गया। गाड़ी में आईकार्ड मिला जिससे पहचान हुई। सूचना मिलने पर सदर पुलिस टीम और सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है। सूचना मिलने पर परिजन और उप मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। सदर पुलिस ने मामले में मृतक हेड कांस्टेबल सुनील के भाई के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। भाई ने बयान दिया है कि सुनील पारिवारिक कारणों से मानसिक रूप से परेशान था। इसके चलते उसने सुसाइड किया है। बताया जा रहा है कि सुनील ने खुद को गोली कनपटी पर मारी, जो कि आरपार हो गई। मामले को लेकर पुलिस के उच्च अधिकारियों ने भी संज्ञान लिया। एडीजीपी श्रीकांत जाधव की हिसार से आई टीम ने मौके पर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


ड्राइवर सीट पर मिली सर्विस रिवाल्वर
घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस थाना प्रभारी यादविंद्र सिंह, सीन ऑफ क्राइम टीम इंचार्ज डॉ. जोगिंद्र सिंह, दरियापुर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। टीम को कार में ड्राइवर सीट पर सर्विस रिवाल्वर मिला। इसके अलावा गाड़ी के एयरबैग भी खुले मिले। सीट भी पीछे की तरफ झुकी हुई थी। राहगीरों के मुताबिक गाड़ी काफी दूर तक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराती हुई पुल पर बनी सुरक्षा दीवार से टकराकर घूम गई। गनीमत ये रही कि गाड़ी किसी अन्य वाहन से नहीं टकराई।
विज्ञापन


ड्यूटी के बाद रोजाना आता था घर
हेड कांस्टेबल सुनील उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की सुरक्षा में शुरू से ही तैनात था। इससे पहले जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला की सुरक्षा में तैनात था। परिवार के मुताबिक सुनील डयूटी के बाद शाम को घर आ जाता था। शनिवार शाम को भी ड्यूटी के बाद घर आया था और रविवार सुबह कार में लौट रहा था। मृतक सुनील के एक लड़का और एक लड़की है। वर्ष 2006 में सुनील पुलिस में भर्ती हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
पुलिस के पास डॉयल 112 पर कॉल आई थी। इसके बाद पता चला कि दरियापुर पुल पर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है। टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार के ब्यानों पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। हालात के मुताबिक ये है कि चलती गाड़ी में खुद को गोली मारी है। सर्विस रिवाल्वर से सुसाइड किया गया है। मृतक उप मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात था।
- यादविंद्र सिंह, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed