फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The hard work of farmers got wasted in the rain, there is no drainage even after five days

Fatehabad News: बारिश से डूब गई किसानों की मेहनत पांच दिन बाद भी जलनिकासी नहीं

Mon, 04 Aug 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 04 Aug 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
The hard work of farmers got wasted in the rain, there is no drainage even after five days
गांव बनगांव में जलभराव से नष्ट हुई नरमे की फसल। संवाद
फतेहाबाद। जिले में पिछले सप्ताह लगातार चार से पांच दिनों तक हुई बारिश से खेतों में जलभराव होने फसलें नष्ट होने के कगार पर पहुंच गई हैं। इससे जिले के गांव बनगांव, सिरढ़ान और बड़ोपल के खेतों में दो से लेकर 4 फीट तक पानी भर गया है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ जलनिकासी के लिए सिंचाई विभाग ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। किसानों के मुताबिक, जलभराव के कारण नरमा (कपास) की फसलें मुरझा गई हैं, पौधे के पते गिरने लगे हैं। किसान महेंद्र बुगालिया, तेजपाल ढाका, भूप बगड़िया, भरत सिंह, नरेश दहिया और राम सिंह आदि ने बताया कि उन्होंने खेतों में हुए जलभराव की सूचना प्रशासन को दे दी है, लेकिन अभी तक जलनिकासी का शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


किसानों ने मांग की है कि प्रशासन को जल्द से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था कर फसलों के नुकसान की स्पेशल गिरदावरी कर मुआवजा जारी किए जाए। ताकि किसानों के नुकसान की भरपाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

गांव बड़ोपल में दो करोड़ की राशि खर्च करने के बाद नहीं जल निकासी का प्रबंंध

गांव बड़ाेपल की कई एकड़ भूमि सेमग्रस्त हो चुकी है। प्रशासन की और से सेम निवारण व जलनिकासी के लिए दो करोड़ रुपये खर्च कर करीब तीन किलोमीटर लंबी सीमेंट के मोगो की लाइन डाली गई लेकिन इनका लेवल ठीक नहीं है। इसमें दो-दाे पंप लगाकर जलनिकासी करनी पड़ती है। प्रशासन ने पाइप लाइन के ऊपर टंकी को जमीन से करीब 3 फीट ऊंचा बना दिया है, जिससे जलनिकासी नहीं हो पा रही है।

---

मेरे खेत सिरढ़ान रोड पर लगता है मैंने तीन एकड़ में नरमे की फसल की बिजाई की है। इस फसल में अब करीब दो फीट तक जलभराव हो चुका है। अगर जल्द पानी को नहीं निकाला जाता है तो इससे नरमे की फसल नष्ट हो सकती है।

-तेजपाल ढाका किसान, बनगांव।

---

मेरे खेत में तीन फीट तक पानी जमा है। इससे धान की फसल पूरी तरह से डूब चुकी है। पिछले चार दिनों से पानी का स्तर कम नहीं हो पाया है। वहीं अब भी बारिश होने के आसार जताए जा रहे हैं। ऐसे में यदि अब और बारिश होती है तो फसलें खराब होंगी।

-महेंद्र, किसान, गांव बनगांव।

---

बारिश की अधिकता से खेत में पिछले पांच दिनों से फसलें पानी में डूबी हुई हैं। इससे नरमे की फसल तेज धूप खिलने के साथ ही नष्ट हो गई है। वहीं धान की फसल जिसकी रोपाई कुछ ही दिन पहले हुई है उसके खराब होने की आशंका अधिक है।

-भरत सिंह, गांव बनगांव।

---

गांव बनगांव और ढिंगसरा रोड पर गांव के साथ लगते खेतों में हर साल बारिश से फसलों को नुकसान होता है। इसके लिए स्थायी तौर पर जलनिकासी के लिए पाइप लाइन डालने की मांग की जा रही है। प्रशासन को फसलें डूबने के बाद होश आया है।


-सोहनलाल बुगालिया किसान, गांव बनगांव।

:: गांव बनगांव में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए करीब दो किलोमीटर लंबी पाइप लाइन डालने का शुरू किया गया है। बिजली निगम को अस्थायी कनेक्शन जारी करने के लिए आवेदन किया हुआ है। सिंचाई विभाग व बिजली निगम के कर्मचारी जलनिकासी के प्रबंध में जुटे हुए हैं। जल्द ही प्रबंध कर लिया जाएगा।

-प्रवीण कुमार, एसडीओ, सिंचाई विभाग, भट्टू कलां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed