फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The guards did not stop there ATM

न गार्ड तैनात हुए न एटीएम हुए बंद

Thu, 10 Jul 2014 11:46 PM IST
fatehabad
fatehabad Updated Thu, 10 Jul 2014 11:46 PM IST
विज्ञापन

 फतेहाबाद जिला में बिना सुरक्षा गार्ड वाले एटीएम को बंद करने के मामले में पुलिस और बैंक मैनेजर दोनों ही लापरवाह दिखाई दे रहे हैं। जिले में करीब 110-115 एटीएम जिनमें मात्र 25-30 फीसदी ही सिक्योरिटी गार्ड। ज्यादातर एटीएम केबिन में न तो कोई गार्ड नियुक्त हुए और न ही सभी में सीसीटीवी कैमरे लगे।

विज्ञापन


एटीएम उखाड़कर ले गए थे चोर  
24 जून की रात को डीएसपी रोड पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम चोर उखाड़ कर ले गए थे। उस एटीएम में कोई गार्ड नहीं था। एटीएम केबिन का सीसीटीवी कैमरा मात्र औपचारिकता निभा रहा था। इसके अलावा एटीएम मशीन भी सही तरीके  से अटैच नहीं थी। जिसको लेकर पुलिस ने बैंक अधिकारियों की खिंचाई की थी।
विज्ञापन


एसपी ने मेल भेज कर कहा था: एटीएम होंगे सील
एक जु़लाई को पुलिस अधीक्षक शिवचरण अत्री ने अपने पीआरओ विनोद के माध्यम से मीडिया को मेल करके बताया था कि उन्होंने उपायुक्त डीके बेहरा के साथ चर्चा करने के बाद फैसला किया है कि एटीएम में सीसीटीवी कैमरे लगवाना अनिवार्य है। इसका संचालन बैंक के अंदर हो। इसके अलावा संबंधित बैंक मैनेजर को एटीएम केबिन में रजिस्टर रखना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिसमें हर आने-जाने वाले का नाम पता दर्ज करना अनिवार्य होगा। एसपी ने कहा था कि सभी एटीएम के अंदर कैमरे सही व चालू हालात में हो, एटीएम के बाहर सुरक्षा गार्ड होना चाहिए। एसपी ने स्पष्ट कहा था कि अगर किसी ने इन नियमों का पालन नहीं कि तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बिना सिक्योरिटी गार्ड वाले एटीएम को सील कर दिया जाएगा।

रात को खुले रहते हैं एटीएम
एटीएम चोरी के 10 दिन बाद भी बिना गार्ड वाले एटीएम चलते देखे जा सकते हैं। हालांकि एसपी इस मामले में पहले ही बिना सुरक्षा गार्ड वाले एटीएम रात के समय बंद रखे जाने की बात कह चुके हैं। इसके बाद भी शहर के ज्यादातर एटीएम बिना सुरक्षा के संचालित हैं। जो कि चोरों के लिए खुला आमंत्रण से कम नहीं हैं।


रात 10 बजे के बाद बंद रहते हैं एटीएम: लीड बैंक मैनेजर
लीड बैंक मैनेजर रामफल पुनियां ने कहा कि बिना सिक्योरिटी गार्ड वाले एटीएम को बंद रखने की हिदायत पहले से ही दे दी गई है। रात 10 बजे के बाद बिना सुरक्षा गार्ड वाले एटीएम बंद रहते हैं। उन्होंने बताया कि जिला में करीब 110-115 एटीएम हैं जिनमें मात्र 25-30 फीसदी ही सिक्योरिटी गार्ड हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed