फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The government is exploiting sanitation workers: Toshamad

सफाई कर्मचारियों का शोषण कर रही है सरकार : तोशामड़

Sun, 05 Oct 2025 09:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 05 Oct 2025 09:27 PM IST
विज्ञापन
The government is exploiting sanitation workers: Toshamad
फतेहाबाद। ऑल सफाई कामगार संयुक्त संघर्ष समिति हरियाणा के आह्वान पर जिला फतेहाबाद में महर्षि गुरु वाल्मीकि के प्रकट दिवस पर सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद प्रांगण मे विचार गोष्ठी की। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला वरिष्ठ उपप्रधान ओम प्रकाश लोट व ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से की।
विज्ञापन

मंच का संचालन नगर पालिका कर्मचारी संघ जिला सचिव विजय ढाका व सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व जिला प्रधान बेगराज ने किया
विचार गोष्ठी से पहले महर्षि वाल्मीकि स्वामी पर पुष्प माला अर्पित कर चरणों में नमन किया। विचार गोष्ठी में रमेश तोशामड़, विनोद कुमार व पूनम चन्द रत्ती ने कहा कि सरकार वाल्मीकि प्रकट दिवस के अवसर पर कार्यक्रम करके सफाई कर्मचारियों के उद्धार की बात करती है लेकिन वास्तव में सरकार प्रदेश के सफाई कर्मचारियों का शोषण कर रही है। सरकार जो प्रगट दिवस के मंच से घोषणा करती हैउनको लागू नहीं करती है। नवंबर 2024 में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के मंच से प्रदेश के ग्रामीण कच्चे सफाई कर्मचारियों का वेतन 26 हजार व शहर के कच्चे सफाई कर्मचारियों का वेतन 27 हजार रूपये करने की घोषणा की जो आज तक पूरी नहीं हो पाई।
विज्ञापन

इसके बाद 11 जून को सिरसा में संत शिरोमणि कबीर दास जयंती पर 27000 रुपए की घोषणा को वापस लेते हुए 2100 वेतन में बढ़ोतरी करने की बात कही। 2 महीने बाद 2100 की बढ़ोतरी का पत्र जारी हुआ उसमें भी सरकार ने प्रदेश के सफाई कर्मचारियों के साथ भेदभाव करते हुए पालिका, परिषद, निगमों में रोल पर कर्मचारी हैं उनको 2100 रुपए देने का पत्र जारी किया बाकी प्रदेश में जो गांव का सफाई कर्मचारी है अन्य किसी भी विभाग में सफाई कर्मचारी है उनको इसमें शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य वरिष्ठ उपप्रधान रमेश तोशामड़, राज्य के पूर्व प्रधान पूनम चन्द रत्ती, उपप्रधान राजेश बागड़ी, ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के राज्य महासचिव विनोद कुमार, वाल्मीकि सेवा समिति से ओम प्रकाश चड्ढा, अनूप डच, पवन रत्ती व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed